किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के अंतिम गांव छितकुल में इंडो चाइन बॉर्डर के पास बर्फबारी हुई है। जिसके कारण बीएसएनएल टावर और आर्मी पोस्टनिर्माण में लगे करीब दो दर्जन मजदूर फंस गए। यह मजदूर छितकुल से करीब पच्चीस किलोमीटर दूर फंसे हुए है।
बर्फबारी में फंसे मजदूर
बता दें कि हिमाचल बॉर्डर पर जिला किन्नौर स्थित नागदूम और दुमती में बर्फबारी हुई। जिसके कारण ये मजदूर यहां फंस गए। मजदूर यहां से सड़क मार्ग से छितकुल की ओर लौट रहे थे कि अचानक लाल ढांक नामक स्थान पर चट्टाने गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। ये मजदूर बीएसएनएल के टावर का निर्माण कार्य करने वहां गए थे। उधर प्रशासन की ओर से बताया की मार्ग खोलने के लिए मशीनरी भेजी गई है।
यह भी पढ़ें: स्कूल से लौट रही थी तीसरी क्लास की बच्ची, रास्ते में हुई घिनौनी हरकत- हालत गंभीर
किन्नौर में तापमान गिरा
वहीं, बर्फबारी के कारण बीएसएनएल का काम भी रोकना पड़ा है। इसके अलावा जिला में हुई बर्फबारी के कारण शीतलहर बढ गई है। जिला की उंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी हुई है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। किन्नर कैलाश की चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी देखी गई है.
यह भी पढ़ें: अवैध मस्जिद निर्माण को खिलाफ प्रदर्शन आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
किन्नौर में चला है सेब का सीजन
बता दें कि किन्नौर का सेब अब मार्केट में आना भी शुरू हो गया है। सितंबर से नवंबर माह तक चलने वाले इस सेब सीजन में बागवानों को मौसम के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी है, जिसके कारण बागवान भाइयों कि दिक्कतें और अधिक बढ़ गई है।