#विविध

October 22, 2024

हिमाचली गायक: 17 साल पहले गाया पहला गाना, नाम- फेम के बावजूद नहीं की शादी

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की नाटी और पहाड़ी गानों की पहचान देश-विदेश तक फैल चुकी है। ये सब संभव हो पाया है प्रदेश के कुछ ऐसे गायकों के कारण जिनकी आवाज ने पूरे जमाने में राज किया। अरूण जस्टा भी उन्हीं में से एक है। जिनके गानों ने न केवल विश्व पटल पर अलग छाप छोड़ी ब्लकि लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर गए।

17 साल पहले हुई शुरुआत

बता दें कि अरुण जस्टा ने पहला गाना 17 साल पहले बनाया गया था, जो उनके क्षेत्र का एक फोक सॉन्ग था। इसमें उन्होंने कुछ बदलाव कर इसे प्रस्तुत किया। अरुण ने स्वीकार किया कि उन्होंने गायकी के बारे में पहले कभी नहीं सोचा था, लेकिन यह उनका तुक्का लग गया और आज वे उस मुकाम पर हैं, जहां हर कोई उन्हें जानता है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिवाली से पहले बुझ गया एक घर का चिराग, शादी अटेंड करने जा रहा था सचिन

संगीत के प्रति अथाह प्रेम

अरुण जस्टा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे केवल लोक संगीत पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और इसके अलावा कुछ और करने का इरादा नहीं रखते। उनकी इस सोच और समर्पण से यह स्पष्ट होता है कि वे अपने सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IPL मैच के दौरान बजा गाना

बता दें कि पिछले साल धर्मशाला में खेले गए चन्नेई और पंजाब के बीच IPL मुकाबले में अरूण जस्टा के गीत धर्मशाला स्टेडियम में सुनाए गए। जिसे सुन वहां पर मौजूद दर्शक जस्टा की आवाज पर झूम उठे। वहीं, अरूण जस्टा ने इस विशेष मौके पर स्टेडियम संचालकों का आभार भी जताया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल में 21 साल बाद होने जा रही ये भर्ती- यहां जानिए भर्ती प्रक्रिया

नहीं की शादी

अरूण जस्टा के निजी जीवन की बात करें तो अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। शादी के विषय पर अरूण जस्टा का कहना है कि उन्हें अभी तक अपने जीवन में वो शख्स नहीं मिला जो उनके लिए सही हो। जैसे ही उनके जीवन में परफेक्ट वन की एंट्री होती है, तो अरूण जस्टा शादी जरूर करेंगे।

बामणी ने मचाया धमाल

अरूण जस्टा के नए गाने बामणी 2.0 ने पूरे देश भर में धमाल मचाया था। अरूण जस्टा के खुद के चैनल जस्टा रिकॉर्ड्स पर आए इस गाने को अभी तक 3.7 मीलियन लोगों ने सुना है। यू-ट्यूब पर इस पहाड़ी गाने ने धमाल मचाया है। वहीं, इस गीत के संगीत को लोगों ने खूब सहराया था। यह भी पढ़ें: हिमाचल: कॉलेज में पढ़ने वाली देवांशी पर पड़ी BCCI की नजर, महिला टीम में मिली एंट्री

जस्टा के गाने

यूं तो अरूण जस्टा ने अभी तक काफी गीत गाए हैं, लेकिन कुछ गीत सदाबहार बनकर लोगों द्वारा सुने जाते हैं जिसमें-
  • बामणी 2.0
  • रतनिए
  • गांव दे पाके
  • मेहता की नाटी
  • सिलदारा
  • कोठेओ नोगरे
  • सुखो दुखो दे

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख