#विविध

November 17, 2024

हिमाचल : भक्त बन आश्रम में घुसे लोग- पथराव और तोड़फोड़ की- पुलिस चौकन्ना

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में बीती रात हंगामा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण मिशन और ब्रह्म समाज के अनुयायियों के बीच इस हंगामे की वजह मंदिर और जमीन को लेकर लंबित विवाद है। यह विवाद वर्षों से चल रहा है और फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने दावे प्रस्तुत कर रहे हैं।

आश्रम में तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक, इस विवाद के चलते स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी और प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और जवानों की तैनाती कर दी। यह मामला न केवल शिमला बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में चर्चाओं का विषय बन गया है।बता दें कि रामकृष्ण मिशन आश्रम में लोग तोड़फोड़ करते नजर आए हैं। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा चोर- शिक्षक के घर गहने-नकदी पर फेरा था हाथ

संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप

बता दें कि स्वामी रामकृष्ण मिशन आश्रम में कुछ भक्त पूजा और ध्यान करने के बाद अचानक आंदोलन पर उतर आए। आंदोलनकारियों ने आश्रम के प्रबंधकों पर मंदिर और संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के हालात को लेकर बेशर्मी से झूठ बोल रहे कांग्रेसी, ठगने का कर रहे काम- अनुराग

14 साल से कर रहे मंदिर की देखरेख

रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला के सचिव स्वामी तन्महीमानंद ने कहा कि वह पिछले 14 वर्षों से इस मंदिर की देखरेख कर रहे हैं और इस समय भी उनका ही प्रबंधन कार्यरत है। स्वामी तन्महीमानंद ने आरोप लगाया कि शनिवार रात कुछ लोग भक्तों के रूप में मिशन की संपत्ति में घुस आए और आंदोलन करने लगे। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्रोफेसर ने छात्रा से क्लास में कर दी नीच हरकत, जमकर हुआ हंगामा

यहां स्थित है मंदिर

बता दें कि यह मंदिर शिमला के होटल लैंडमार्क के पास स्थित है और रामकृष्ण मिशन के नाम से प्रसिद्ध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। ASP शिमला नवदीप अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख