#विविध

September 17, 2024

हिमाचल में नहीं थम रहा विवाद- अवैध मस्जिद तोड़ने पर अड़े लोग

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से शुरू हुआ मस्जिद विवाद ने पूरे प्रदेश में अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ आंदोलनों को हवा दी है. संजौली के बाद जिला शिमला के ही कुसुम्पटी क्षेत्र में भी लोग मस्जिद गिराने की मांग कर रहे हैं.कुसुम्पटी क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल MC आयुक्त भूपेन्द्र अत्री से मिलने की तैयारी में है, ताकि मस्जिद गिरवाने की मांग की जा सके. इस मस्जिद को गिराने के लिए 1 साल पहले MC आयुक्त ने आदेश जारी किए थे. क्योंकि मुस्लिम समुदाय ने इन आदेशों को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है, इसलिए मामला विचाराधीन हो जाने के कारण अभी मस्जिद को नहीं गिराया जा सकता. यह भी पढ़ें: हिमाचल : चाची के साथ जा रही थी भतीजी, कार ने मारी जोरदार टक्कर

पहले भी हो चुके प्रदर्शन

संजौली से सामने आए मस्जिद विवाद के साथ ही कुसुम्पटी में भी अवैध मस्जिद को गिराए जाने की मांग शुरू हो गई थी. बीते 6 सितम्बर को कुसुम्पटी में विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कुसुम्पटी बाजार में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था. लोगों का आरोप है कि यह मस्जिद भी दूसरे राज्य से आए लोगों द्वारा अवैध ढंग से चलाई जा रही है. यह लोग घर के लिए ली गई जमीन पर मस्जिद चला रहे हैं. बिना किसी की अनुमति के कुसुम्पटी की इस मस्जिद में कंस्ट्रक्शन का काम किया जा रहा है. शिमला के अन्य इलाकों की तरह यहां भी संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं. यह भी पढ़ें: हिमाचल : काम से लौट रहा था प्रकाश बहादुर, फिसल कर गिरा और…

क्या कह रहे हैं स्थानीय नेता

नगर निगम वार्ड कुसुम्पटी की पार्षद रचना शर्मा मस्जिद विवाद की शुरुआत से ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मस्जिद पर कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं. उनका कहना है की पहले मस्जिद में नमाज़ के लिए कम लोग आते थे, लेकिन अब देखते ही देखते इस छोटी सी मस्जिद में सैकड़ों लोग आते हैं. जब नमाज़ का वक़्त होता है तो यहां चलना फिरना एक चुनौती बन जाता है. यही वजह है की इस मस्जिद को गिराए जाने की मांग की जा रही है. यह भी पढ़ें: मस्जिद विवाद के बीच शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, पुलिस चौकन्ना इसके साथ ही शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने भी मस्जिद को तुरंत गिरा दिए जाने की मांग की है. उनका कहना है एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में ही दो मस्जिदें हैं ऐसे में इस अवैध मस्जिद पर एक्शन होना चाहिए.

क्या कहता है मुस्लिम पक्ष

संजौली की ही तरह कसुम्पटी में बनी मस्जिद भी वक्फ बोर्ड की ज़मीन पर बनीं होने का दावा मुस्लिम पक्ष की ओर से किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: हिमाचल : नशा बेचने आए थे दो युवक, लोगों ने की छितर परेड मुस्लिम पक्ष ने साफ़ किया अहै की इसका रिकॉर्ड भी उनके पास मौजूद है. इस मस्जिद का निर्माण आज़ादी से भी पहले हुआ था. इस मस्जिद के कुछ निर्माण पर विवाद जरूर है लेकिन इस मस्जिद की ज़मीन पर कोई विवाद नहीं है.

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख