चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित पांगी में तैनात वन विभाग के DFO DM डढवाल ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। डढवाल की पत्नी बिंदू कंवर कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। उच्च अधिकारियों से कई बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी पोस्टिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे नाखुश होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
गुहार लगाने पर भी नहीं हुई ट्रांसफर
DS डढवाल ने बताया कि उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर होने के बावजूद उन्हें पांगी क्षेत्र में तैनात किया गया था। उन्होंने पहले भी सरकार से अनुरोध किया था कि उनकी पोस्टिंग धर्मशाला के नजदीक की जाए, ताकि वह अपनी पत्नी का ख्याल रख सकें, लेकिन उनकी अपील पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवारिक हालात को देखते हुए उनके पास इस्तीफे के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
यह भी पढ़ें : एक दोस्त ने कंबल से ढका मुंह, दूसरे ने बनाई वीडियो- जानें क्या हुआ PU में विकास के साथ?
28 सालों से दे रहें सेवाएं
बता दें कि DS डढवाल कांगड़ा के परागपुर के निवासी हैं। पिछले 28 साल से अधिक समय से वन विभाग में सेवा दे रहे थे। उनकी विशेषज्ञता वन्यजीव प्रबंधन, संरक्षण और पारिस्थितिकी के क्षेत्र में है। उन्होंने पौंग बांध झील के प्रबंधन, पक्षी विविधता का दस्तावेजीकरण और मानव-वन्यजीव संघर्षों के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी स्कूल के शिक्षक ने किया सरेंडर, छात्राओं के साथ करता था नीचता
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
बता दें कि वन्यजीव प्रबंधन में उनके योगदान के लिए DS डढवाल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वे वन्यजीव तस्करी और माफिया के खिलाफ कड़े रुख अपनाने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके काम को कई शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संस्थानों ने सराहा है, और वे जीवन संरक्षण पर कई किताबों और लेखों के लेखक भी हैं।