#विविध

September 17, 2024

आपके जिले में रहते हैं कितने प्रवासी? एक क्लिक में देखें पूरा डाटा

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कितने प्रवासी रह रहें है, इसके लिए विभाग द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों की जन्मतिथियों और आधारकार्ड पर भी नजरें रखी जा रही हैं। बड़ी गड़बड़ी तब नजर आती है, जब बाहर से आने वाले ज्यादातर लोगों की जन्मतिथि 1 जनवरी होती है। हिमाचल प्रदेश में बाहरी लोगों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के कुछ आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। इसमें से कई लोग मेहनत-मजदूरी, व्यापार, कपड़े और सब्जी बेचने जैसे कार्यों में लगे हुए हैं। कुछ साधु है तो कुछ भिखारी भी। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात, आज होने वाली आम सभा स्थगित

अब तक 1.43 लाख प्रवासी पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में जुलाई 2024 तक बाहरी राज्यों से आए 1,42,093 प्रवासी पंजीकृत हैं। इसमें सबसे अधिक लोग उत्तरप्रदेश से है जिनकी संख्या 57,443 है। वहीं, बिहार से 34,243 लोग, नेपाल से 12,134 लोग और अन्य राज्यों से 28,806 लोग शामिल हैं।

किस जिला में कितने प्रवासी

  • कांगड़ा- 8373
  • सिरमौर- 21510
  • लाहुल- स्पीति- 1635
  • पुलिस जिला नुरपुर- 417
  • पुलिस जिला बद्दी -32179
  • चंबा- 562
  • हमीरपुर- 22603
  • बिलासपुर- 4942
  • सोलन- 3990
  • मंडी- 17241
  • किन्नौर- 3714
  • ऊना- 5432
  • शिमला- 14082
  • कुल्लू- 5411
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : आज शिमला पहुंच सकती हैं सोनिया गांधी, यहां जानें आने की वजह बता दें कि सबसे ज्यादा संख्या में प्रवासी पुलिस जिला बद्दी में रह रहें हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के 5,614 लोग, उत्तर प्रदेश के 57,443 लोग, बिहार के 34,243 लोग और झारखंड के 3,853 लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें: मस्जिद विवाद के बीच शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, पुलिस चौकन्ना वहीं, ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि हिमाचल आने वाले हर प्रवासी का डेटा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। प्रदेश में प्रवासियों की सही पहचान और पंजीकरण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि प्रवासियों के अधिकार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख