राजनीति

#विविध

March 23, 2025

हिमाचल: सरकारी स्कूलों में आधे हो गए दाखिले, कहां गए 5.5 लाख बच्चे? यहां जानिए सच

टीचर-स्टूडेंट रेश्यो में भी बड़ी गिरावट, एक टीचर 11 बच्चे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्रायमरी स्कूलों में बच्चों के दाखिले बीते 20 साल में आधे ही रह गए हैं। साल 2003-2004 में हिमाचल प्रदेश के 12404 स्कूलों में 9.71 लाख बच्चे पढ़ रहे थे, लेकिन 20023-24 में इन बच्चां की संख्या घटकर 4.29 लाख रह गई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब साढ़े 5 लाख बच्चे आखिर गए कहां? क्या उन्होंने हमेशा के लिए पढ़ाई छोड़ दी?

स्कूलों की संख्या भी घटी

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्य विधानसभा में बताया कि इन 20 सालों में स्कूलों की संख्या भी घटी है, लेकिन उसमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या घटकर आधी रह गई है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस में देशराज को नहीं मिली अग्रिम जमानत, जानें HC ने क्या कहा

उन्होंने भाजपा के पवन काजल, रणधीर शर्मा और कांग्रेस सदस्य राकेश कालिया के सवाल के जवाब में बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घटने से टीचर-स्टूडेंट अनुपात भी 1:22 से घटकर 1:11 रह गया है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में यह 1:3 है। उन्होंने प्रश्नकाल में यह भी बताया कि राज्य सरकार ने बीते 2 साल में 3450 टीचरों की भर्ती की है।

6 हजार से ज्यादा स्कूलों में 20 से कम बच्चे

​हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों की कुल संख्या 15,380 है। हालांकि, राज्य के 6,106 सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 20 से भी कम है, जिसमें 5,113 प्राथमिक और 993 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा, 2,457 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जहां छात्रों की संख्या 10 से भी कम है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो दिन पहले ही घर में गूंजी थी किलकारी, छत से गिरी बड़ी बेटी- पसरा मातम

शिक्षा की क्वालिटी घटी

इसका मतलब यह हुआ कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों से ज्यादा बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं। पिछले 20 साल में हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की क्वालिटी इस कदर गिरी है कि सक्षम अभिभावकों ने अपने बच्चों को सरकारी से निकालकर प्राइवेट स्कूलों में दाखिल करवा दिया। अब सरकारी स्कूलों में दूर-दराज के गांवों के वही बच्चे पढ़ रहे हैं, जिनके घर के आसपास प्राइवेट स्कूलों का इंतजाम नहीं है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख