#विविध
March 28, 2026
हिमाचल: एंबुलेंस बनी डिलीवरी रूम... अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
डॉक्टरों ने महिला को किया रेफर
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद खुशी और प्रेरणा देने वाली खबर सामने आई है। जिले में तैनात 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी तत्परता और कुशलता के चलते एक महिला की जान बचाई। उसकी डिलीवरी सुरक्षित तरीके से पूरी हुई।
घटना चुराह के टटरोग गांव की रहने वाली एक महिला के साथ हुई। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन तीसा अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: किन्नर के भेष में मंदिर के बाहर घूम रहा बांग्लादेश का इस्लाम मोहम्मद, धन उगाही के भी आरोप
जब एंबुलेंस तीसा से लगभग आठ किलोमीटर दूर चिल्ली नामक स्थान पर पहुंची, तो महिला का दर्द असहनीय हो गया। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात EMT रमेश कुमार और पायलट गुलाम हुसैन ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांप लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल 21 साल की विवाहिता ने कमरा बंद कर उठाया गलत कदम, पीछे छूट गई 10 माह की मासूम
समय की कमी और महिला की हालत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परिजनों की सहमति ली और फोन के जरिए डॉक्टरों से सलाह लेकर एंबुलेंस में ही प्रसव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया।
रमेश कुमार और गुलाम हुसैन ने पूरी सावधानी और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए प्रसव को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उनका यह साहस और त्वरित निर्णय महिला और उसके बच्चे दोनों के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस तरह, महिला ने एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद दोनों को सुरक्षित रूप से तीसा अस्पताल वापस लाया गया और चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया।
यह भी पढ़ें : केंद्र की मोदी सरकार ने 3 साल में सुक्खू सरकार पर कितनी की धनवर्षा, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप
स्थानीय लोग और परिवारजन एंबुलेंस कर्मचारियों की तत्परता और बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सूझबूझ और समय पर निर्णय के बिना यह सुरक्षित प्रसव संभव नहीं हो पाता।