#विविध

December 25, 2024

नहीं रहे HAS रजनेश कुमार, पैतृक गांव में दी जाएगी अंंतिम विदाई

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सहायक बंदोबस्त अधिकारी HAS रजनेश कुमार का आकस्मिक निधन हो गया है। रजनेश कुमार के निधन से पूरे प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैृतक गांव सुन्नी में किया जाएगा।

नहीं रहे HAS रजनेश कुमार

बताया जा रहा है कि रजनेश कुमार शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चर रहा था। वर्तमान में रजनेश सोलन के अर्की में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल : 24 घंटे में सलाखों के पीछे पांच लोग- बाप-बेटे पर चलाई थी गोलियां

मेडकिल लीव पर थे रजनेश

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके चलते मेडिकल लीव पर थे। रजनेश अपनी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण न केवल अपने परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में प्रिय थे। रजनेश कुमार के असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रजनेश कुमार को अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव में दी जाएगी। रजनेश कुमार साल 2016 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासन सेवा अधिकारी थे। अक्टूबर 2020 से फरवरी 2024 तक सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में SDM के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख