राजनीति

#विविध

August 5, 2024

अंगदान कर चार लोगों को दिया जीवनदान, 18 साल का था हर्ष

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Harsh dr ambedkar international centre delhi indian organ day
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक युवक ने अंगदान करके चार लोगों को जीवनदान दिया है। सिरमौर जिले के नाहन विकास खंड का यह युवक अंगदान करके अमर हो गया है। कटोला गांव का 18 वर्षीय हर्ष पंवार होली के दिन सड़क हादसे का शिकार हो गया था।

18 साल के हर्ष का अंगदान

18 साल का हर्ष पंवार पढ़ाई करता था। उसके माता-पिता रज्जो देवी और संजय कुमार छोटी-मोटी खेती से अपना जीवनयापन चलाते हैं। बेटे की मौत के बाद से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें: नशा माफिया के घर रेड, अलमारी से मिला 59 लाख रुपए से अधिक कैश- तस्कर फरार

चार लोगों को दिया जीवनदान

PGI चंडीगढ़ में जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हर्ष का ब्रेन डेड हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा माता-पिता के सामने बेटे के अंगदान का प्रस्ताव रखा गया- जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसी के चलते डॉक्टरों ने हर्ष के दो गुर्दे और दो कॉर्निया निकाल कर चार मरीजों में सफल प्रत्यारोपण किया।

नेक सोच के लिए माता-पिता सम्मानित

अब हाल ही में 14वें इंडियन ऑर्गन दिवस के मौके पर हर्ष के माता-पिता को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंट दिल्ली में बेटे के अंगदान की नेक सोच के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान हर्ष के माता-पिता की आंखें आंसुओं से भरी हुई थी। [caption id="attachment_12759" align="alignnone" width="1500"]Harsh Parents Harsh Parents[/caption] यह भी पढ़ें: ‘हमारे पास 5 हजार लड़कियां हैं- शादी करोगे’ हिमाचल में नया फ्रॉड

मौत के बाद बेटे को बनाया अमर

हर्ष के माता-पिता ने अपने 18 साल के बेटे को सड़क हादसे में खो दिया था। मगर उन्होंने अपने बेटे के देहांत के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने साहसी निर्णय लेते हुए अपने बेटे का अंगदान करवाने का फैसला लिया। उन्होंने अपने बेटे को मौत के बाद भी अमर बना दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख