राजनीति

#विविध

August 20, 2024

दीवानगी: ग्रेट खली के लिए बेची जमीन, 4 लाख खर्च कर पूरे शरीर पर बनवाए टैटू

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Garibdas work in dhaba sold land and got tattoos great khali entire body for rs 4 lakh
जालंधर/सिरमौर। देश दुनिया में डब्ल्यू डब्ल्यूई रेसलिंग मे तहलका मचाने वाले द ग्रेट खली को कौन नहीं जानता। द ग्रेट खली हिमाचल के सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। द ग्रेट खली के लाखों चाहने वाले भी हैं। लेकिन जालंधर में ग्रेट खली का एक ऐसा भी प्रशंसक है, जिसके कारनामे सुन कर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। यह प्रशंसक एक ढाबा चलाता है और द ग्रेट खली का सबसे बड़ा प्रशंसक है।

कैसी है गरीबदास की दीवानगी

ग्रेट खली के इस जालंधर के प्रशंसक की हैरान कर देने वाली दीवानगी सामने आई है। इस प्रशंसक का नाम गरीबदास है और यह नांगल श्री आनंदपुर साहिब कस्बा पुनपली में ढाबा चलाता है। इस ढाबा चलाने वाले प्रशंसक गरीबदास ने अपनी जमीन बेच कर चार लाख रुपए खर्च कर अपने पूरे शरीर पर द ग्रेट खली के टैटू बनवाए हैं। यही नहीं गरीबदास अब अपने गांव में द ग्रेट खली का मंदिर भी बनवाने वाला है। यह भी पढ़ें: रील बना रही थी 14 साल की बच्ची, अचानक से लगा करंट- सीधा खाई में गिरी

क्या कहता है गरीब दास

जब गरीबदास से पूरे शरीर पर टैटू बनवाने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह द ग्रेट खली का बहुत बड़ा फैन है। मैंने जब पहली बार 500 रुपए का टिकट खरीद कर द ग्रेट खली की फाइट देखी थी, उस दिन के बाद से ही वह उनका फैन बन गया था। जिसके चलते ही उसने अपने पूरे शरीर पर खली के टैटू बनवाए हैं। इसके लिए उसे अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी थी।

गरीबदास की क्यों हुई खली से मिलने की इच्छा

गरीबदास ने बताया कि 2005 में जब वह जालंधर में ढाबे पर काम करता था, उस समय ढाबे पर खाना खाने आने वाले लोग द ग्रेट खली के बारे में बातें करते थे। उनके मुंह से ही मैंने सुना था कि खली का कद सात फीट है और वह विदेश में रेसलिंग कर अपने देश का नाम रोशन कर रहा है। ढाबे पर आने वाले कहते थे कि खली जहां भी जाता है, वहीं पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। जिसके चलते मेरे अंदर भी खली से मिलने की चाहत बढ़ने लगी।
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी में घुसे तीन नशेड़ी, कांस्टेबल को पी.टा; तोड़ फोड़ कर हुए फरार

खली को देखने के लिए खरीदा था 500 का टिकट

गरीब दास ने बताया कि मैंने कभी खली की फोटो तक नहीं देखी थी। लेकिन एक बार उसे पता चला कि नंगल डैम में रेसलिंग के लिए ग्रेट खली का बड़ा शो होने वाला है। इस शो के टिकट 300 और 500 रुपए में बिक रहे थे। गरीबदास ने बताया कि उसने भी 500 रुपए का टिकट खरीदा और खली को देखने के लिए पहुंच गया। [caption id="attachment_14273" align="alignnone" width="723"]The-Great-Khali The-Great-Khali[/caption]  
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन मलबे में दबा युवक, 3 बहनों का था इकलौता भाई, नहीं बांध पाया राखी

खली की तरह मेरे भी हैं पांच भाई बहन

उसी शो में मैंने पहली बार खली को देखा और उसे देखता ही रह गया। मैं उसी दिन से खली का फैन हो गया था। गरीब दास ने बताया कि मेंने अभी तक शादी नहीं की है। मेरे भी पांच भाई और बहन हैं। माता पिता के देहांत के बाद मैंने अलग से ढाबा चलाकर अपना गुजर बसर करता हूं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में नौकरी का सुनहरा मौका: 200 पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

जमीन बेच कर चार लाख में पूरे शरीर पर बनवाए टैटू

गरीब दास ने कहा कि उसने अपने शरीर पर चार लाख रुपए खर्च कर ग्रेट खली के टैटू बनवाए हैं। इसके लिए गरीबदास ने अपनी दो मरला जमीन दो लाख रुपए में बेच दी और कुछ पैसे उसके पास जमा थे। जिनसे उसने पूरे शरीर पर द ग्रेट खली के टैटू बनवा लिए। गरीबदास ने कहा कि उसके गांव में थोड़ी सी जमीन है। उसकी तमन्ना है कि वह वहां पर द ग्रेट खली का मंदिर बनवाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख