राजनीति

#विविध

September 4, 2024

हिमाचल: शिक्षा विभाग की दो टूक- बिना गलती के जल्द भेंजे ACR

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Education department himachal pradesh minister rohit thakur teacher acr
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विभाग अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगा जो य समय पर ACR नहीं भेजते हैं। यह नियम शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ दोनों के लिए रहेंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, जिसमें साफ कहा गया है कि यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

30 तक भेजें ACR

बतां दें कि ये निर्देश प्रदेश के सभी स्कूलों के शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ को दिए गए हैं। विभाग ने जिला उपनिदेशकों और कालेज प्रधानाचार्यों को शिक्षकों की ACR 30 सितम्बर तक भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सरकार की ओर से समयसारणी निर्धारित कर दी गई है। विभाग का कहना है कि शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ की ACR न समय पर भेजी जा रही है और न ही सही तरह से तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें: अनुराग बोले- हिमाचल में आर्थिक संकट कांग्रेस के कारण, इनसे नहीं चलेगी सरकार

गलत भरा जा रहा फॉर्म

बता दें कि विभाग की ओर से शिकायतें आ रही है कि सही तरह से शिक्षकों और गैर- शिक्षकों की ACR नहीं भेजी जा रही है। ACR में वर्णानुक्रम कर्मचारी की जन्मतिथि के साथ नियुक्ति तिथि, उसका मोबाइल नम्बर सही से अंकित करने के निर्देश हैं। ये डिटेल 2023-2024 के सत्र की भेजी जा रही है। यह भी पढ़ें: BJP ने मजाकिया अंदाज में किया CM की पत्नी का स्वागत, सदन में गूंजे हंसी के ठहाके

17 तक राष्ट्रीय ओलिंपियाड के लिए करें आवेदन

शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों सहित निजी स्कूलों को विश्व स्वरूप राष्ट्रीय ओलिंपियाड में रजिस्ट्रेशन के आदेश दिए हैं। भाग लेने के लिए बच्चे 17 सितम्बर तक स्कूल इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते है। विभाग ने निजी स्कूलों को भी इसमें रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। बता दें कि विश्व स्वरूप ओलिंपियाड में रजिस्ट्रेशन की अवधि को भी बढ़ाया गया है। ताकि ज्यादा बच्चे इसमें भाग ले सकें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख