राजनीति

#विविध

October 12, 2024

हिमाचल में यहां नहीं मनाया जाएगा दशहरा, जानिए क्या है वजह

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Dusshera festival himachal pradesh hamirpur vijayadashmi no celebration
हमीरपुर। देवभूमि हिमाचल में आज दशहरा की धूम मची हुई है। मगर सूबे का जिला ऐसा भी है-जहां पर दशहरा नहीं मनाया जाएगा। इतना ही नहीं यहां पर रावण दहन भी नहीं किया जाएगा और ना ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे।

नहीं मनाया जाएगा दशहरा

आपक बता दें कि राज्य के हमीरपुर जिले में पिछले तीन साल से दशहरा नहीं मनाया जा रहा है। हालांकि, शहरवासियों ने प्रशासन से शहर में दशहरा मनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद पर आया बड़ा फैसला, कमेटी को खुद ही तोड़ना होगा अवैध निर्माण

तीन साल से नहीं मनाया गया दशहरा

दरअसल, हमीरपुर में दशहरा उत्सवर स्कूल मैदान में मनाया जाता था। मगर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी स्कूल के मैदान में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो सकते हैं। इसी कारण पिछले तीन साल से हमीरपुर शहर में दशहरा नहीं मनाया गया है।

काफी धूमधाम से मनाया जाता था

वहीं, दशहरा कमेटी हमीरपुर के पूर्व प्रधान दीप बजाज ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों और बाल स्कूल में कोरियन ग्रास लगाए जाने के बाद से मैदान में दशहरा उत्सव नहीं मनाया जा रहा है। जबकि, हमीरपुर शहर में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता था। उधर, शहरवासियों ने भी प्रशासन और सरकार से शहर में दशहरा उत्सव आयोजित करने की मांग की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख