कुल्लू। देवभूमि कहलाए जाने वाले छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल में देव नियम पहले स्थान पर रखे जाते हैं। उसके बाद बाकी कायदे कानून माने जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश के देवी-देवता यहां अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला कुल्लू की सारी कोठी के जंगलों में पेश आया है।
दैव्य प्रकोप का करना पड़ेगा सामना
जहां पर माता भेखली के आदेशों के चलते जंगलों में सैकड़ों बीघा पर की गई भांग की खेती को ग्रामीणों के द्वारा नष्ट किया गया है। इतना ही नहीं माता भेखली ने अपने हरियानो को आगामी समय में इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि ऐसा ना होने पर उन्हें दैवीय प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढे़ं: मंदिर में पूजा कर रहे थे डॉ राजेश: तभी ED आई और उठाकर ले गई
देवता ने दिया आदेश
जानकारी के अनुसार, बीती 25 जुलाई को सारी कोठी के विभिन्न इलाकों से ग्रामीण मिलकर माता भेखली के पास बारिश के लिए गुहार लगाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान माता ने आदेश सुनाया कि उनके जंगलों में आज अवैज्ञानिक तरीके से कटान हो रहा है। कुछ लोग खुदाई कर नशे की खेती भी कर रहे हैं। गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है।
सैकड़ों बीघा भांग की खेती नष्ट
ऐसे में इंसान आज निर्दय होता जा रहा है और देवी-देवताओं की कृपा भी इंसान पर कम हो रही है। जिसके चलते सभी गांव से आए लोगों के द्वारा निर्णय लिया गया और सारी कोठी के जंगलों में उगाई गई भांग को नष्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: MLA आरएस बाली और डॉ राजेश शर्मा के ठिकानों पर ED की रेड
चारों तरफ फैली थी भांग की खेती
इस अभियान में 25 से अधिक गांव के ग्रामीण सारी कोठी के जंगलों में पैदल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां चारों तरफ नशा माफिया के द्वारा भांग की खेती की गई है। ऐसे में उन्होंने मिलकर भांग को काटने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा भांग को काटकर नष्ट किया गया और कुछ जगह पर बाढ़ बंदी भी की गई थी- उसे भी हटाया गया।
जगलों की करेंगे गश्त
ग्रामीणों ने मिलकर अब यह निर्णय लिया है कि वह समय-समय पर इन जंगलों की गश्त करेंगे और अगर कोई व्यक्ति जंगलों में अवैध गतिविधि करता हुआ पाया गया- तो उस पर ग्रामीण मिलकर कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: छुट्टियां मना रहे थे MLA आरएस बाली, ED की रेड पड़ी तो बोले- आ रहा हूं घर वापस
सड़कों पर ना फेंके गोवंश, करें रक्षा
माता भेखली के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि माता के आदेशों से यह काम हुआ है। उन्होंने बताया कि माता भेखली ने अपने सभी हरियानो को निर्देश दिए हैं कि वह बेसहारा गोवंश की रक्षा करें और उन्हें सड़कों पर ना फेंके।
प्राकृतिक प्रकोप का करना पड़ेगा सामना
माता ने अपने हरियानो को आदेश दिया है कि वह धर्म के रास्ते पर चले ताकि आने वाले समय में जनता को प्राकृतिक प्रकोप का सामना ना करना पड़े। माता के आदेश की पूरे इलाके में पालना की जाती है और आने वाले समय में भी जंगलों पर नजर रखी जाएगी।