#विविध

April 1, 2026

अधिकारियों के झ*गड़े पर बोले CM सुक्खू : तीनों को है मेरा संरक्षण, आपसी टकराव का बताया परिणाम

व्यक्तिगत रूप से पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे CM

शेयर करें:

Bureaucracy Clash

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों चेस्टर हिल्स जमीन विवाद को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के सोलन जिले में चेस्टर हिल्स क्षेत्र में जमीन खरीद से जुड़ा मामला अब नौकरशाही के भीतर टकराव का रूप ले चुका है, जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

व्यक्तिगत रूप से पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे CM

दरअसल, मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा पूर्व मुख्य सचिवों प्रबोध सक्सेना और आर डी धीमान पर लगाए गए आरोपों के बाद यह विवाद और गहरा गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तीनों वरिष्ठ अधिकारियों को उनका संरक्षण प्राप्त है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी माना कि मामला आपसी मतभेद और टकराव का परिणाम है।

यह भी पढ़ें : लोन की रकम वसूलने घर पहुंचे बैंकर, युवक ने कमरे में किया बंद; बरसाए लात-घूसे

उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे और यदि कहीं अनियमितता पाई गई तो उचित जांच करवाई जाएगी।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

बता दें कि, विवाद की जड़ चेस्टर हिल्स में हुई जमीन खरीद से जुड़ी है, जहां बड़े स्तर पर रियल एस्टेट विकास कार्य चल रहा है। संजय गुप्ता ने पिछले वर्ष यहां करीब तीन एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसके लिए उन्होंने लगभग 1.35 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री करवाई। इस सौदे को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। पूर्व एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें : ENTRY TAX पर पंजाब-हरियाणा का धरना खत्म : सुक्खू सरकार को 10 दिन की दी मोहलत

बीते कल यानी मंगलवार को मीडिया से बातचीत में संजय गुप्ता ने पूर्व मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी समेत अन्य अधिकारियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन खरीद के लिए उन्होंने अपने जीपीएफ से राशि निकाली थी और उसी से भुगतान किया गया।

पूरे प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर अनियमितताएं

इस बीच, राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। राकेश सिंघा सहित अन्य नेताओं ने मौके का दौरा कर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर जमीन से जुड़ी अनियमितताएं हुई हैं और करीब 270 एकड़ भूमि में गड़बड़ी की आशंका जताई है। साथ ही मुख्य सचिव से इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख