हिमाचल में जंगली जानवरों के आतंक भरी खबरें तो अकसर आपने सुनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि जंगली भालू मिठाई का स्वाद लेकर रफूचक्कर हो गया। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से। जिला के पर्यटन स्थलों में शुमार जोत स्थान एक दुकान में अचानक भालू आ गया।
मिठाई का लिया स्वाद
जोत स्थान काफी ऊंचाई पर होने के कारण जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में यहां जंगली जानवरों का आतंक काफी ज्यादा है। यहां के स्थानीय लोग अकसर जंगली जानवरों के आतंक के कारण डर में रहते हैं।
लेकिन पिछले कल यहां एक जंगली भालू ने मिठाई की दुकान पर दस्तक दी। यहां रखे बर्तन में कुछ खोजने लगा। उसे जैसे ही बर्तन में रखी बर्फी दिखी तो भालू ने उस पर हमला कर दिया और बड़े चाव के साथ उसे खाने लगा।
बर्तन की आवाज सुन आया हलवाई
वहीं भालू जब बर्तन को खनकाते हुए बर्फी खा रहा था तो इसकी आवाज मिठाई दुकान के मालिक को पड़ी। हलवाई जैसे ही अंदर की ओर आया तो उसने देखा कि भालू उसके द्वारा बनाई बर्फी के मजे ले रहा है। ये देख वो घबरा गया।
यह भी पढ़ें: रील बना रही थी 14 साल की बच्ची, अचानक से लगा करंट- सीधा खाई में गिरी
हलवाई देख भागा भालू
वहीं, हलवाई को सामने देख भालू ऐसे भागा जैसे उसकी चोरी पकड़ी गई हो। हालांकि हलवाई तो खुद डरा हुआ था। इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।
वहीं स्थानीय लोग काफी चिंता में भी है। खास तौर पर जंगली जानवरों का ऐसे रियाशी इलाकों में आना, लोगों की जान पर बन सकता है।