#विविध

September 24, 2026

BJP विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ एक और FIR दर्ज, CM पर गलत बयानबाजी का आरोप

हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण और रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की खरीद पर उठाए थे सवाल

शेयर करें:

ASHISH SHARMA

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की सियासत में खींचतान का सिलसिला जारी है। हमीरपुर में की गई राजनीतिक बयानबाजी अब पुलिस जांच तक पहुंच गई है। सदर विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार को लेकर दिए गए बयानों के संबंध में पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है। बता दें कि BJP MLA आशीष शर्मा पर पहले भी कई मामलों में FIR दर्ज करवाई गई है। 

गांधी चौक के प्रदर्शन में सरकार पर लगाए थे आरोप

बुधवार को जिला BJP की ओर से गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा ने CM और सरकार को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने जमीन की खरीद-फरोख्त, हमीरपुर बस अड्डे के निर्माण और रोबोटिक सर्जरी उपकरणों की खरीद सहित कई मामलों पर सवाल उठाए और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल BREAKING: मायके आई महिला ने किया अपनी ही बेटी का म**र्डर, फिर खुद को भी...

APMC चेयरमैन ने पुलिस को दी शिकायत

प्रदर्शन के बाद APMC चेयरमैन अजय शर्मा की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विधायक ने CM की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले और तथ्यों से परे बयान दिए। कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन के बाद विधायक के बयानों पर सवाल उठाते हुए उनसे आरोपों के समर्थन में तथ्य सामने रखने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल के शौर्यन को GOOGLE में मिली नौकरी: सालाना 50 लाख का पैकेज, परिवार में खुशी

थाने में दी शिकायत

शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, प्रदर्शन के दौरान दिए गए बयानों और उनसे जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है और सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।FIR दर्ज होने के बाद यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के दायरे में आ गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख