#विविध

October 10, 2024

टैरिटोरियल आर्मी के 75वें स्थापना दिवस पर बोले अनुराग, देश सेवा में है अहम योगदान

शेयर करें:

हमीरपुर। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री व टैरिटोरिल आर्मी में कैप्टनअनुराग ठाकुर ने टैरिटोरियल आर्मी के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस सेना के योगदान की सराहना करते हुए इसे देश सेवा के प्रति समर्पित एक महत्वपूर्ण संस्था बताया। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- हरियाणा में दो सीटों पर प्रचार किया और दोनों जीते, जानें क्या है सच हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि टैरिटोरियल आर्मी देश की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने टैरिटोरियल आर्मी के जवानों को न केवल उनकी वीरता के लिए बल्कि उनके अनुशासन और देशभक्ति के लिए भी सराहा।

देश की रक्षा में योगदान

कैप्टन अनुराग ठाकुर ने कहा कि टैरिटोरियल आर्मी आम नागरिकों को देश की रक्षा में योगदान देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। यह भी पढ़ें : विधायक खरीद-फरोख्त मामला: हेलीकॉप्टर कंपनी से शिमला में पूछताछ, खुले कई राज इस सेना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नागरिक अपने नियमित पेशेवर जीवन के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, जो देश की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि टैरिटोरियल आर्मी के जवान हमेशा आपातकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं व अन्य संकटों के समय में देशवासियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

युवाओं से टैरिटोरियल आर्मी में शामिल होने का आग्रह

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने युवाओं से टैरिटोरियल आर्मी में शामिल होने का आग्रह किया और देश की सुरक्षा में योगदान देने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें : न CM सुक्खू मिले, न प्रिविलेज मोशन हुआ वापस- एक बार फिर फूटेगा कर्मियों का गुस्सा उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा हो या आपदाओं से निपटना, टैरिटोरियल आर्मी के जवान हर मोर्चे पर तैयार रहते हैं। उनके इस समर्पण और सेवा भाव के कारण वे राष्ट्र के गौरव हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने टैरिटोरियल आर्मी के सभी जवानों को शुभकामनाएं दीं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख