राजनीति

#विविध

September 19, 2024

मस्जिद विवाद के बाद अब आधार कार्ड पर कटा बवाल, पुलिस थाने पहुंचा मामला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Aadhar cards of 46 muslim businessmen with same date of birth in gumma shimla himachal demand for investigation
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर सुलगी चिंगारी के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है। यब विवाद है मुस्लिम समुदाय के आधार कार्ड पर लिखी एक जैसी डेट ऑफ बर्थ को लेकर। बाहरी राज्य से आ रहे लोगों के आधार कार्ड की स्थानीय लोगों द्वारा जांच की जा रही है। जिसमें गड़बड़ी पाने के बाद मामला पुलिस थाने जा पहुंचा है।

46 लोगों की एक जैसी जन्मतिथि

जिला शिमला के कोटखाई में गुम्मा व्यापार मंडल ने पुलिस को शिकायत के माध्यम से बताया है कि बाहरी राज्य से उनके यहां काम करने आए 88 में से 46 लोगों की जन्म तिथि एक जनवरी है। इनमें ज्यादातर लोग मुस्लिम धर्म के है। वहीं, इनमें बाहरी राज्यों के चार हिंदू कारोबारी भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें: इस दिन J&K चुनाव प्रचार पर निकलेंगे CM सुक्खू- PM मोदी को देंगे करारा जवाब

व्यापार मंडल ने जताया विरोध

गुम्मा व्यापार मंडल ने कोटखाई पुलिस थाना में 88 कारोबारियों के दस्तावेज जमा करवाए है और इनकी जांच की मांग की गई। व्यापार मंडल का कहना है कि जन्म तिथि एक जनवरी है सिर्फ बर्थ ईयर अलग-अलग है। गुम्मा व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों के दस्तावेज की जांच की तो पता चला कि इनमें ज्यादातर प्रवासी कारोबारियों की डेट ऑफ बर्थ एक जनवरी है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 8 साल की बच्ची के साथ दो रिश्तेदारों ने किया था मुंह काला, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तरप्रदेश से ज्यादा कारोबारी

गुम्मा व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र सिंह ने आगे बताया कि एक जैसी जन्म तिथि वाले ज्यादातर कारोबारी उत्तर प्रदेश के है। वहीं, उनका कहना है कि 2001 से 2009 के बीच जन्मे मुस्लिम युवाओं की डेट ऑफ बर्थ उनको पता ना हो ये हो नहीं सकता। इससे शक बढ़ता नजर आ रहा है। ज्यादातर लोग इसमें 13 से 23 साल का है। 16 मुस्लिम लड़के 21 से 23 साल के बीच है। यह भी पढ़ें: रसोइये का काम कर पाल रहा था परिवार, श्राद्ध का खाना बनाते कुकर में हुआ धमाका वहीं, शिकायत कोटखाई पुलिस थाना और SDM कोटखाई को दी है। अब प्रशासन क्या एक्शन लेगा उसका इंतजार व्यापार मंडल कर रहा है। वहीं, संजौली में मस्जिद विवाद के बाद प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख