#रोजगार

November 17, 2025

हिमाचल में बंपर शिक्षक भर्ती : 3100 भरे जाएंगे पद, जानें कब होगा WRITTEN टेस्ट

नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक

शेयर करें:

Himachal Govt teacher Recrutment

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल में 3100 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है।

शिक्षकों की भर्ती

यह भर्ती प्रक्रिया नए शैक्षणिक सत्र से पहले की जाएगी, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत होने से पहले स्कूलों में खाली शिक्षकों की कमी को पूरा किया सके। यह जानकारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दी है। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से शिक्षक के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : युवती की ह*त्या, लिव-इन में रह रही थी; पार्टनर ने किया कांड

3100 भरे जाएंगे पद

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य चयन आयोग के माध्यम से JBTऔर TGT के 3100 पदों को भरने की योजना बनाई है। इसके लिए आयोग दिसंबर में लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आयोग को पत्र लिखकर प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है।

पहले चरण में होगी इनकी भर्ती 

आयोग ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर में लिखित परीक्षा के बाद आगामी चयन प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी, ताकि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी नियुक्तियां हो सकें। पहले चरण में TGT मेडिकल और TGT नॉन मेडिकल की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिमला, सोलन सहित कुछ जिलों में इन दो श्रेणियों के सबसे ज्यादा पद खाली हैं। ऐसे में इन पदों पर भर्ती कर खाली पदों को भरा जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई वाधित ना हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के दरबार से वापस लौट रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, 3 ने तोड़ा दम

तीन साल में 7,000 भर्तियां

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में शिक्षा विभाग में लगभग 7,000 पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हिमाचल शिक्षा के पैमाने पर 21वें स्थान पर था, लेकिन अब राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल तीसरे स्थान पर है। इसके साथ ही असर रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल देशभर में पहले स्थान पर है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख