राजनीति

#रोजगार

January 29, 2025

ये दुख काहे खत्म नहीं होते! हिमाचल में वन मित्र भर्ती में देरी- बेरोजगार परेशान

अप्रैल से पहले नहीं मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

van mitr bharti

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन मित्रों की नियुक्ति पत्रों पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि अब ये भर्तियां अप्रैल महीने तक लटक चुकी है। साथ ही सभी रेंजों के परिणाम घोषित होने के बाद ही चयनित वन मित्रों को एक साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

पारदर्शिता के लिए उठाए कदम

विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि कदम भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। वन विभाग ने इस संबंध में फाइल सरकार को भेजी है और अब सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : IIT मंडी में बेसुध पड़ी मिली महिला प्रोफेसर, कमरे से मिला नोट- लिखा था बहुत कुछ

परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी होंगे नियुक्ति पत्र

वर्तमान में, हमीरपुर और चंबा जिले में वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जबकि शिमला रेंज में परिणाम पहले ही घोषित हो चुके थे, लेकिन अब नियुक्ति पत्र पर रोक लगा दी गई है। नूरपुर रेंज में परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों को ओरिएंटेशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब उन्हें अप्रैल में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ही बुलाया जाएगा। 

आंकलन और पारदर्शिता पर जोर

सरकार इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुनः आकलन कर रही है। वन विभाग के पीसीसीएफ समीर रस्तोगी ने पुष्टि की कि नियुक्ति पत्र एक साथ सभी चयनित उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे। इस समय, हमीरपुर और चंबा जिले में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, और अन्य जिलों के परिणामों के घोषित होने के बाद ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना, आंधी चलने का अलर्ट भी जारी

भर्ती प्रक्रिया में हुई देरी

बताते चलें कि प्रदेश में 2061 पदों के लिए 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। नवंबर 2023 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन कुछ समय के लिए यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन रहा था। अब यह भर्ती प्रक्रिया फिर से तेज़ हो रही है और सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र अप्रैल 2024 तक जारी कर दिए जाएंगे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख