#रोजगार

July 24, 2026

हिमाचली युवाओं के लिए खुले नौकरी के द्वार: निकली बंपर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगा वेतन; जाने डिटेल

बिना लिखित परीक्षा के मिलेगा नौकरी का मौका, इस दिन होगी भर्ती

शेयर करें:

himachal Job News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन सीधे कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

कब और कैसे होगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक  ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 27 जुलाई को होटल इंडस्ट्री के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे हॉलिडे इन रिजॉर्ट, फागू (ठियोग) में आयोजित होगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा (रिज्यूमे) और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दरका पहाड़ : मलबे में दबी टाटा सूमो, कई लोगों की मौ**त की आशंका

कितने पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में कुल 23 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अलग.अलग विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती

  • फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर – 5 पद
  • फ्रंट ऑफिस स्टाफ – 6 पद
  • फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट – 7 पद
  • कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III – कुल 5 पद

किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

  • फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर एवं फ्रंट ऑफिस स्टाफ के लिए बीएससी होटल मैनेजमेंट अनिवार्य है।
  • फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट के लिए होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कॉमिस-I, कॉमिस-II एवं कॉमिस-III पदों के लिए फूड प्रोडक्शन में डिप्लोमा आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- 14 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस- CM सुक्खू ने बनाया प्लान, BJP के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

आयु सीमा भी जान लें

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 

  • फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर तथा कॉमिस-I, II और III : 25 से 35 वर्ष
  • फ्रंट ऑफिस स्टाफ : 25 से 30 वर्ष
  • फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट : अधिकतम 25 वर्ष

25 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को कितना मिलेगा मासिक वेतन

  • फूड एंड बेवरेज सुपरवाइजर – ₹25,500 प्रतिमाह
  • फ्रंट ऑफिस स्टाफ – ₹20,500 प्रतिमाह
  • फूड एंड बेवरेज असिस्टेंट – ₹18,881 प्रतिमाह
  • कॉमिस-I – ₹18,881 प्रतिमाह
  • कॉमिस-II – ₹19,000 प्रतिमाह
  • कॉमिस-III – ₹21,000 प्रतिमाह

इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सड़क से उड़ी कार, सीधा घर की छत पर हुई लैंड- नीचे थी गहरी खाई

लिखित परीक्षा नहीं, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या प्रतियोगी टेस्ट नहीं देना होगा। योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इससे युवाओं को कम समय में रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे इंटरव्यू में

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ—

  • सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • बायोडाटा (रिज्यूमे)
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार, उम्मीदवार का रोजगार विभाग के ईईएमआईएस (EEMIS) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे इंटरव्यू से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 98161-20249 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख