#रोजगार

January 23, 2025

हिमाचल में अफसरों के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन को तीन दिन बाकी

हिमाचल में 27 जनवरी को होंगे साक्षात्कार

शेयर करें:

Job News Himachal

मंडी। हिमाचल प्रदेश में रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए यह खबर राहत भरी है। प्रदेश के मंडी जिला में अधिकारी के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती का आयोजन हिमाचल के मंडी जिला में आयोजित किया जा रह है। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी है।

कौन सी कंपनी कर रही भर्ती

हिमाचल के मंडी जिला में चच्योट निधि लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है।

कब और कहां होंगे साक्षात्कार

हिमाचल के मंडी जिला में चच्योट निधि लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 27 जनवरी को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यह साक्षात्कार क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित होंगे। जिसमें नौकरी की तलाश कर रहे युवा भाग ले सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 1088 पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल हुआ जारी

कौन कौन से पदों पर होगी भर्ती

चच्योट निधि लिमिटेड चेलचौक द्वारा कलेक्शन ऑफिसर, लिपिक, फील्ड ऑफिसर और सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती की जा रही है।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता

साक्षात्कार के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि कलेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। जबकि लिपिक के पद के लिए 12वीं पास के साथ कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है। इसी तरह से फील्ड ऑफिसर के लिए उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए। जबकि सहायक प्रबंधक के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए, बीकॉम रखी गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुक्खू सरकार ने 200 पदों पर भर्ती में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या,कब होगी शुरू?

आयु सीमा

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की आयु सीमा  18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 18 साल से अधिक और 45 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए उम्मीदवार

इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय खलियार मंडी में आयोजित होंगे। 

यह दस्तावेज साथ लाएं

साक्षात्कार में आने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि व समय पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र और अपने बायोडाटा के साथ पहुंचना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा व दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख