#रोजगार

November 25, 2024

हिमाचल में यहां लगेगा रोजगार मेला, एक साथ भरे जाएंगे 326 पद, जानें डिटेल

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के कई पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में पुरुषों के साथ महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। रोजगार मेले में युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

कब और कहां होगा रोजगार मेला?

इस रोजगार मेले को महज एक दिन बाकी है। यह रोजगार मेला नादौन क्षेत्र के ITI रैल में 27 नवंबर यानी बुधवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में पेड़ से लट.का मिला व्यक्ति, जमीन पर लगे थे पैर

कितने भरे जाएंगे पद?

इस रोजगार मेले में कुल 326 पदों के लिए युवकों और युवतियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार तय समय से ITI रैल पहुंचकर नौकरी पा सकते हैं।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं पास या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे।

कौन कंपनी लेगी साक्षात्कार?

ITI रैल में यह रोजगार मेला चार निजी कंपनियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार वेतन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कंधे पर बैग लिए टहलते हुए जा रहा था शख्स, छुपाई थी चरस की खेप

पहली कंपनी-

महिला उम्मीदवार
  • पद- प्रोसेस कोऑर्डिनेटर
  • पोस्ट- 04
  • शैक्षणिक योग्यता- ग्रेजुएशन
  • वेतन- 15,000 रुपए
पुरुष उम्मीदवार
  • पद- DET-JET
  • पोस्ट- 02
  • शैक्षणिक योग्यता- डिप्लोमा या Btech. इलेक्ट्रिकल
  • वेतन- 12,000 से 15,000 रुपए
यह भी पढ़ें : हिमाचल : हाईवे पर साधु को कार चालक ने रौंदा, मंदिर जा रहा था बेचारा

दूसरी कंपनी

  • पद- हेल्पर
  • पोस्ट- 20
  • शैक्षणिक योग्यता- 8वीं या 10वीं पास
  • वेतन- 17,000 रुपए

तीसरी कंपनी

  • पद- ऑपरेटर और हेल्पर
  • पोस्ट- 100
  • शैक्षणिक योग्यता- फिटर, मेकेनिस्ट, टर्नर, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑपरेटर
  • वेतन- 15,000 हजार रुपए
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादीशुदा आदमी ने पहले बनाई जान पहचान- फिर नोची 14 साल की बच्ची

चौथी कंपनी

  • पद- ऑपरेटर और हेल्पर
  • पोस्ट- 200
  • शैक्षणिक योग्यता- 10वीं या 12वीं पास और हेल्पर ऑपरेटर
  • वेतन- 18,000 से 20,000 हजार रुपए

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल में उजड़ गया परिवार, एक रात पहले ही दिल्ली से घर आया था अखिल

क्या लाना होगा साथ?

रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे-
  • 8वीं की मार्कशीट
  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI के मूल प्रमाण पत्र
  • डिप्लोमा
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • अनुभव पत्र
  • बायोडाटा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य सभी प्रमाण पत्र

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख