#रोजगार

November 6, 2024

हिमाचल में 6 दिन बाद यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सूबे के ITI पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला मंडी के ITI जोगिंद्रनगर स्थित डोहग में एक नामी कंपनी द्वारा कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

कौन कंपनी लेगी इंटरव्यू?

जानकारी देते हुए ITI परिसर जोगिंद्रनगर की प्रिंसपिल नवीन कुमारी ने बताया कि ये साक्षात्कार ITC  लिमिटेड फूड्स डिवीजन कपूरथला, पंजाब द्वारा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा…

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर को सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेजों के साथ ITI परिसर जोगिंद्रनगर स्थित डोहगा में पहुंच कर इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू को महज 6 दिन बाकी है। इस इंटरव्यू में कंपनी द्वारा दो वर्षीय ITI धारक प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

कंपनी द्वारा इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन अलग-अलग पदों के लिए किया जाएगा। इस साक्षात्कार में 2017 से 2024 तक ITI की विभिन्न ट्रेड्स में पास छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए केवल कोपा ट्रेड शामिल है। जबकि, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन और मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड में पास पुरुष भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल- ड्यूटी से वापिस लौटी मां को ऐसी हालत में मिली बेटी, अब नहीं संभल पा रही

कितना मिलेगी सैलरी?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा 11,600 रुपए मासिक वेतन और 800 रुपए उपस्थिति प्रोत्सहान राशि दी जाएगी। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को और भी कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे कि-
  • कपूरथला शहर से कंपनी तक आने-जाने की सुविधा
  • शिफ्ट के दौरान सब्सिडाइज खाना और चाय
  • निशुल्क दो जोड़ी वर्दी
  • हाईजीन यूनिफॉर्म
  • सुरक्षा जूते
  • केजुअल लीव
  • मेडिकल लीव
  • वार्षिक पूर्व नियोजन और नियमित स्वास्थ्य जांच बिना शुल्क के होगी।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस ड्राइवर को आया चक्कर, रौंदी 3 गाड़ियां- हर ओर मची चीख-पुकार

क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन कुछ दस्तावेजों को साथ लाना होगा। जैसे कि-
  • NTC प्रमाण पत्र
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख