हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका है। जिला हमीरपुर में भारतीय रेलवे द्वारा कई पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती मेले में थल सेना के भूतपर्व सैनिक भाग लेकर नौकरी हासिल कर सकते हैं। नौकरी के लिए आवेदन करने को सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है।
कहां लगेगा भर्ती मेला?
जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया यह भर्ती मेला 19 दिसंबर, वीरवार को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता ने खोया इकलौता सहारा, कमरे में मिली लाडले की देह
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती मेले में चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भारतीय रेलवे की विभिन्न डिवीजनों में गेटकीपरों के पद भरे जाएंगे। कंपनी द्वारा भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट के लिए उम्मीद्वारों का चयन किया जाएगा।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
भर्ती शिविर में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोन पर बात कर रही थी युवती, कान के पास हुआ ब्लास्ट
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 33 हजार रुपए से 35 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। मगर खाने और रहने की व्यवस्था उन्हें खुद करनी पड़ेगी।
क्या रहेगी आयु सीमा?
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की उम्र 54 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदकों का वजन 80 से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल राज्यपाल के काफिले में गाड़ियां भिडीं, प्रोटोकॉल तोड़कर घुसा ऑटो
क्या रखी गई हैं शर्तें?
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीद्वारों के लिए की मेडिकल केटिगरी शेप-1 होनी चाहिए। मनोज राणा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यताओं, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती के लिए विचाराधीन बैच सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों की जानकारी कार्यालय की वेबसाइट
www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।
क्या लाना होगा साथ?
भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- डिस्चार्ज बुक/कैंसल्ड चैक
- बैंक पासबुक
- 10वीं की मार्कशीट
- PPO
- एक्स सर्विसमैन पहचान पत्र
- 10 पासपोर्ट साइज फोटो
- SP ऑफिस द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट