#रोजगार

July 21, 2024

हिमाचल में जेल वार्डरों के 91 पदों पर हो रही भर्ती, इस दिन होगी परीक्षा; जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जेल वार्डरों के 91 पदों को भरने के लिए 28 जुलाई, रविरवार को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में सुबह 10 बजे पहुंचना अनिवार्य है। इस संबंध में कारगार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के महानिदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि कारगार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग द्वारा पुरुष व महिला वार्डर के 91 जेल वार्डर के पद भरे जाने हैं। कारगार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की ओर से अभ्यर्थियों की पंजीकृत मेल आईडी पर कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल का जवान स्वर्ग सिधारा, 1 साल पहले हुई थी शादी, 5 माह की गर्भवती है पत्नी ऐसे में अनुबंध के आधार पर बीती 17 जनवरी से 10 फरवरी तक पुलिस लाइन भराड़ी शिमला, तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह मंडी और पुलिस मैदान धर्मशाला में शारीरिक दक्षता परीक्षा में जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं- उनकी अब रविवार को लिखित परीक्षा होगी।

कहां बने हैं परीक्षा केंद्र?

  • जेल वार्डरों की परीक्षा के लिए शिमला, मंडी और धर्मशाला में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेशभर से 2620 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे-जिसमें 2343 पुरुष और 273 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
  • प्रदेश के जिला शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय संजौली में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
  • मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए बल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
  • कांगड़ा, ऊना और चंबा जिले के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: चलती HRTC बस पर गिरी चट्टान, सवारियों में मची चीख-पुकार

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने-अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) विभाग की वेबसाइट से या फिर अपनी पंजीकृत ई-मेल से 23 जुलाई के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अभ्यर्थियों की अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, केल्कुलेटर, वायरलेस डिवाइस, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक वॉचिज, डाटा ट्रांसमिट करने वाले गैजेट और बैग आदि ले जाने के अनुमति नहीं होगी।
  • कोई भी अभ्यर्थी व उसका परिवार, रिश्तेदार या सगा संबंधी परीक्षा केंद्र में अपना वाहन नहीं ले जा सकता है। कोई भी वाहन गेट के अंदर ले जाने की सख्त मनाही होगी।
  • अभ्यर्थी अपने साथ कार्डबोर्ड और काला व नीला बालपैन ला सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख