#रोजगार

April 7, 2026

हिमाचल में पाएं सरकारी नौकरी : 149 पदों पर निकली बंपर भर्ती, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है

शेयर करें:

Himachal Government Jobs Vacancy Recruitments Junior Civil Engineer HPRCA

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

कितने भरे जाएंगे पद?

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 149 जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी : इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं शिकायत

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ये पद ट्रेनी आधार पर भरी जाएगी। इन पदों को पोस्ट कोड 2016 के अंतर्गत इन पदों को भरा जाएगा।

कब कर सकते हैं आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से लेकर 2 मई (शनिवार) रात 12 बजे तक विभाग की आधिकारिक साइट पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का कहर : 5 जिलों में तूफान, ओलों और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

क्या रहेगी आयु सीमा? 

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आयोग की ऑफिशियल साइट https://hprca.hp.gov.in/ से ले सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन ही होगा स्वीकार

आयोग से साफ तौर पर कहा कि भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी आप विभाग की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख