शिमला। हिमाचल प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजधानी शिमला के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू में महिला और पुरुष उम्मीदवार दोनों ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं।
कब होगा साक्षात्कार?
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा यह साक्षात्कार 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय US क्लब शिमला में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस में होने जा रहा बड़ा बदलाव- नए चेहरों की होगी संगठन में एंट्री
कौन कंपनी लेगी साक्षात्कार?
ये साक्षात्कार इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड लाॅ विल्ला बिल्डिंग अपोजिट बस स्टॉप ढांडा, पोस्ट ऑफिस टूटू, जिला शिमला द्वारा आयोजित किया जाएगा।
कितने भरे जाएंगे पद?
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने बताया कि कंपनी द्वारा विभिन्न श्रेणी के लिए 41 पद भरे जाएंगे। महिला और पुरुष के लिए-
- स्क्यिोरिटी गार्ड- 30 पद
- स्क्यिोरिटी सुपरवाइजर- 05 पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : 4 शादियां…. 20 बच्चे: समुदाय विशेष पर शांता कुमार का बड़ा बयान
क्या रहेगी आयु सीमा?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पर मेहरबान मोदी सरकार: खत्म कर दी CM सुक्खू की सबसे बड़ी परेशानी
इसके अलावा कोटी रिजाॅर्ट लिमिटेड, गांव सधोड़ा, पोस्ट आफिस बल्देयां, जिला शिमला द्वारा विभिन्न पदों के लिए 07 अक्तूबर, 2024 को सुबह 11 बजे होटल कोटी रिजाॅर्ट लिमिटेड, गांव सधोड़ा, पोस्ट आफिस बल्देयां, जिला शिमला में भी इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
भरे जाएंगे 6 पद
इसमें महिला और पुरुष के लिए 6 पद भरे जाएंगे। जिसमें-
- असिस्टेंट स्टेवार्ड- 2
- रूम बाॅय- 2
- यूटी/डिश वाशर- 2
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 10वीं होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब न्यूनतम दिहाड़ी 400 रुपए, एक किल्क में जानिए पूरी डिटेल
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक उम्मीदवार को साक्षात्कार के दिन अपने कुछ जरूरी दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य होगा। जैसे कि-
- मूल प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रिज्यूम