#रोजगार

July 28, 2024

10वीं पास के लिए नौकरी: 20 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन, जानें पूरी डिटेल

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर मौका है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में एक नामी कंपनी द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में चयनित हुए युवाओं को कंपनी द्वारा रोजगार दिया जाएगा।

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार डैसो कंपनी द्वारा 30 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें: HRTC बस में सो रही थी महिला: खराब हो गई कंडक्टर की नीयत- हुआ सस्पेंड

क्या रहेगी आयु सीमा?

कंपनी की ओर से साक्षात्कार में हिस्सा लेने आने वाले युवाओं की उम्र निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

साक्षात्कार में फिटर, प्लंबर, MMB, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, टर्नर, कोपा फिमेल के उत्तीर्ण अभ्यर्थी व संस्थान के युवा भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें: शाबाश हिमाचल पुलिस: परिजनों को सौंपा लापता बेटा, मानिसक रूप से है बीमार

कितना मिलेगा वेतन?

डैसो कंपनी के लिए चयनित उम्मीदवारों को कंपनी प्रतिमाह 8 घंटे के 20,085 रुपए और PF, ESI, कैंटीन की कटौती के बाद इन हैंड 16,068 रुपए और ओवर टाइम वेतन भी देगी।

क्या मिलेगी सुविधा?

साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से फ्री दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जैकेट/स्वेटर, एक जोड़ी जूते, फ्री बस सुविधा, फ्री चाय-नाश्ता और बोनस की सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, रहने की व्यवस्था अभ्यर्थियों को खुद ही करनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें: परिजनों को कमरे में लट*का मिला मुकेश, निजी कंपनी में करता था काम

क्या लाना होगा साथ?

साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले युवाओं को अपने साथ आधार कार्ड, 10वीं और ITI का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और रिज्यूम साथ लाना होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख