#रोजगार

September 9, 2024

हिमाचल में बैंकिंग ऑफिसर के भरे जाएंगे पद, जानिए कब होंगे इंटरव्यू

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। मंडी जिला में बैंकिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती में बैंकिंग ऑफिसर के कुल 14 पद भरे जाएंगे। यह पद साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे।

कौन कंपनी भरेगा पद?

मैसर्ज मिशन RIV मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज सेंटर को-ऑपरेटिव सोसायटी मंडी ब्लॉक एक्सपेंशन कम बैंकिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेलते हुए रेलिंग में फंसा बच्चे का सिर, यहां देखें रेस्क्यू का वीडियो

कब और कहां होंगे साक्षात्कार?

ये साक्षात्कार क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यलय में 11 सितंबरो को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने पर आवेदक को किसी भी प्रकार का दैनिक और यात्रा नहीं दी जाएगी।

कौन ले सकता है भाग?

इस साक्षात्कार में जिले के चार ब्लॉकों के आवदेक भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों पात्र हैं। इन विकास खंडों के आवेदक साक्षात्कर में भाग ले सकते हैं-
  • मंडी सदर
  • सुंदरनगर
  • बल्ह
  • धनोटू
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सड़क से 1500 मीटर नीचे लुढ़क गई कार, चार थे सवार, एक ही बचा

कहां होंगे नियुक्त?

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षात्कार में चयनित हुए युवाओं की ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति की जाएगी। आवदेकों को उनके विकास खंड में भी नियुक्ति मिल सकती है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले इच्छुक युवाओं की शैक्षणिक योग्यता स्नातक, स्नातकोत्तर या MBA होनी चाहिए। यह भी पढ़ें: हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा: कंपनियों ने एक बार फिर बढ़ाए सीमेंट के दाम

क्या रहेगी आयु सीमा?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 20 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इसके साथ उन्हें इन्सेंटिव भी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: हिमाचल : शेड बना रहे थे 2 सगे भाई, छोटे ने बड़े की आंखों के सामने ली अंतिम सांस

कैसे होगा चयन?

युवाओं का चयन उनकी योग्यता और अनभुव के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा अनुभव वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या लाना होगा साथ?

साक्षात्कार वाले दिन आवेदकों को कुछ दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है-
  • मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • अन्य प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख