राजनीति

#रोजगार

March 8, 2024

हिमाचल: अग्निवीर बन करनी है देश सेवा, तो हो जाएं तैयार; यहां मिलेंगे आवेदन पत्र

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Agniveer recruitments at shimla kinnaur solan himachal pradesh
शिमला। देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय सेना ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला, किन्नौर और सोलन के युवाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया आज से यानी 13 फरवरी से शुरू कर दी गई है। बता दें कि भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए युवा 22 मार्च, 2024 तक पंजीकरण कर सकते हैं। अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता और शर्तें www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

हासिल होगी पूरा जानकारी

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अग्निपथ योजना में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वीडियो लिंक भी दिया हुआ है। इस लिंक के जरिए उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया, पंजीकरण और परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

बनाए जाएंगे विभिन्न केंद्र

भारतीय सेना द्वारा 22 अप्रैल, 2024 को विभिन्न केंद्रों में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी पसंद के केंद्र का चुनाव कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

भारतीय सेना ने यह ऑनलाइन आवेदन अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेडमैन और अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए मांगे हैं।

बाद में होगा ग्राउंड टेस्ट

ध्यान रहे कि ऑनलाइन प्रेवश परीक्षा में बैठने की अनुमति सिर्फ पंजीकृत युवाओं को ही दी जाएगी। इस बाद परीक्षा में चयनित हुए युवाओं को भारतीय सेना द्वारा ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

करना होगा पंजीकरण

भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना होगा। उन्होंने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से पंजीकरण करने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता और अन्य शर्तों के बारे में पढ़ने का आग्रह किया है।
Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख