#रोजगार

November 26, 2024

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती- भरे जाएंगे 479 पद, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमातल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। सूबे में एक नामी कंपनी द्वारा लगभग 500 युवाओं को भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से होगी। साक्षात्कार को सिर्फ एक दिन बाकी है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को अच्छा-खासा वेतन दिया जाएगा।

कौन कंपनी लेगी साक्षात्कार?

ये साक्षात्कार लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलुरू द्वारा आयोजित किया जा रहा है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मौके पर ऑफर लेटर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस सप्लाई करने निकले थे दो साथी, खानी पड़ गई सलाखों की हवा

कहां होंगे साक्षात्कार?

कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय देहरा में 28 नवंबर यानी एक दिन बाद सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएहगा।

कितने भरे जाएंगे पद?

इस साक्षात्कार में कुल 479 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल में सफेद नशा सप्लाई करता था युवक, व्हाट्सएप से चलाता था अपना नेटवर्क

क्या रखी गई हैं शर्तें?

जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करवा होगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : तीन हफ्ते से लापता थी महिला, खाई में मिली सड़ी-गली देह- मची चीख-पुकार

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है। साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। युवाओं की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर जाने के लिए निकला था युवक, भाई को बेसुध पड़ा मिला

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार वेतन दिया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

क्या लाना होगा साथ?

रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे-
  • 8वीं की मार्कशीट
  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI डिप्लोमा
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • अनुभव पत्र
  • रिहायशी प्रमाण पत्र
  • बायोडाटा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य सभी प्रमाण पत्र

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख