#रोजगार

February 10, 2026

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, 24 हजार मिलेगा मासिक वेतन, यहां जानें पूरी डिटेल

कैंपस इंटरव्यू से भरे जाएंगे पद, कंपनी सिर्फ पुरुष वर्ग की ही करेगी भर्ती

शेयर करें:

job News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। इन युवाओं की नौकरी की तलाश अब प्रदेश के चंबा जिला में खत्म हो सकती है। चंबा जिला में बंपर भर्ती होने जा रही है। बड़ी बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। युवाओं का चयन सीधे कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह सभी पद एक निजी कंपनी द्वारा भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने दी है। 

कौन सी कंपनी कितने पदों पर करेगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि हिमाचल के चंबा जिला में  सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा 100 पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से इन पदों पर भर्ती करेगी। 

यह भी पढ़ें : HRTC बस से सप्लाई हो रहा था चिट्टा : पुलिस को मिली लीड, दो तस्करों को रंगे हाथों दबोचा 

किन पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि  सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती निकाली है।

कब होंगे कैंपस साक्षात्कार

जितेंद्र सिंह वर्मा के अनुसार इन 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

  • यह कैंपस इंटरव्यू 16 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा
  • 17 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सुंडला
  • 18 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय डलहौज़ी
  • 19 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय तीसा 
  • 20 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
    सभी जगह कैंपस साक्षात्कार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अगले 24 घंटे भारी : 7 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश-बर्फबारी

शैक्षणिक और आयु सीमा

कंपनी ने इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ आयु सीमा भी निर्धारित की है। कंपनी के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता 10वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। इन पदों पर भर्ती होने वाले युवाओं की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। खास बात यह है कि इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। यानी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कार में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

कितना मिलेगा वेतन

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इन पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से आकर्षक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयन होने पर चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें 8 घंटे की ड्यूटी करने पर 15 से लेकर 17 हजार का वेतन दिया जाएगा। वहीं 12 घंटे ड्यूटी करने पर उन्हें 19 हजार से 24 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर से निकलनी थी पोते की बारात, उसी आंगन से उठी दादा की अर्थी- सदमे में परिवार

कौन कौन से दस्तावेज चाहिए

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लेकर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख