नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से युवा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर संसद के पहले सत्र से ही अपने पुराने अंदाज में नज़र आ रहे हैं।
PM मोदी ने की तारीफ़:
पहले उन्होंने अपने भाषण में संविधान के मुद्दे पर राहुल गांधी की बखिया उधेड़ दी। जिसकी चर्चा देश भर में हुई और उनके तथ्यों को सराहा गया। आज संसद में उन्होंने अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया। जिसके लपेटे में पूरा इंडी गठबंधन भी आ गया।
संसद में अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ़ की है और उनके बयान को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया है।
This speech by my young and energetic colleague, Shri @ianuragthakur is a must hear. A perfect mix of facts and humour, exposing the dirty politics of the INDI Alliance. https://t.co/4utsqNeJqp
गौर रहे कि प्रधानमंत्री इससे पहले भी कई मौकों पर अनुराग ठाकुर की सराहना कर चुके हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी ने ही अनुराग ठाकुर को हिमाचल का छोकरा कहकर पुकारा था। जिसके बाद अनुराग ने पीएम मोदी के इसी कथन को अपना चुनावी स्लोगन बना लिया था और हमीरपुर सीट से लगातार 5 वीं बार जीत का झंडा गाड़ने में सफल हुए थे।
सदन में रूककर PM मोदी ने सुना था भाषण:
इसके अलावा भी एक बार जब अनुराग ठाकुर सदन में भाषण दे रहे थे, उसी वक्त प्रधानमंत्री उनके बगल से गुजरने वाले थे। मगर जब प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराग ठाकुर को जोश के साथ भाषण देते हुए सुना तो वे वहीं रुक गए और ध्यान लगाकर अनुराग ठाकुर की बात को सुना।
अब भले ही इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। मगर आज पीएम मोदी द्वारा किया गया यह ट्वीट इस बात की तरफ सीधा इशारा करता है कि अनुराग ठाकुर का नाम अभी भी प्रधानमंत्री के चहेतों वाली लिस्ट में ऊंचे स्थान पर आता है।