#हिमाचल
May 8, 2025
पाकिस्तान के खिलाफ काउंटर अटैक : दहल गया लाहौर, S-400 से सभी हमले नाकाम
भारत का सटीक जवाब, पाक की मिसाइलें बेअसर
शेयर करें:

शिमला | पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर बीती रात भारत के सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, लेकिन इस बार भारत ने न सिर्फ हमलों को नाकाम किया, बल्कि ऐसा पलटवार किया कि लाहौर की धरती कांप उठी। भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर के चार इलाकों में जोरदार धमाके हुए हैं।
भारत का सटीक जवाब, पाक की मिसाइलें बेअसर
पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, जैसलमेर और पोकरण सेक्टरों को निशाना बनाते हुए आठ मिसाइलें और कई आत्मघाती ड्रोन भेजे थे। लेकिन भारत की S-400 और सुदर्शन चक्र एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारतीय वायुसेना ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान से उड़ान भरकर जवाबी हमला किया।
तीन फाइटर जेट और AWACS ढेर
इस काउंटर अटैक में भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया। इसके साथ ही पाकिस्तान का एक हाई-टेक AWACS (Airborne Warning and Control System) विमान भी ध्वस्त कर दिया गया, जो उसकी निगरानी और युद्ध रणनीति का प्रमुख हिस्सा था। इससे पाकिस्तान की हवाई ताकत को करारा झटका लगा है।
हाई अलर्ट पर भारत
राजौरी सेक्टर में सेना की 120 ब्रिगेड पर हुए फिदायीन हमले को भी सेना ने विफल कर दिया है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों के साथ आपात बैठक की है।