#विविध

July 27, 2026

श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब- एक ही दिन में 40 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

दोपहर तक फ्लाईओवर से आगे पहुंची कतार, सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम

शेयर करें:

Naina Devi Temple Bilaspur Himachal Shravan Month Pilgrimage Temple Devotees

बिलासपुर। सावन और छुट्टी के दिन विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

दोपहर तक फ्लाईओवर से आगे पहुंची कतार

मंदिर प्रशासन के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नयना देवी पहुंचे। सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। दोपहर की आरती के समय श्रद्धालुओं की लाइन फ्लाईओवर से भी आगे तक पहुंच गई। मगर व्यवस्थाएं सुचारु रहने से दर्शन लगातार जारी रहे।

यह भी पढ़ें- देर रात मिंजर मेले से लौट रहे थे दो यार, गहरी खड्ड में समाई बाइक- एक का नहीं मिला सुराग

सुरक्षा और सुविधाओं के रहे पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए थे। मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवान भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे, जबकि मंदिर के भीतर तैनात पूर्व सैनिकों ने श्रद्धालुओं को लाइन के माध्यम से शांतिपूर्वक दर्शन करवाए।

समाजसेवी संस्थाओं ने लगाई पानी की छबील

तेज गर्मी और उमस को देखते हुए मंदिर के मुख्य प्रवेश और निकासी द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं ने पानी की छबीलें लगाईं। इससे दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख