#हिमाचल

May 8, 2025

100 मिसाइलों की बारिश, 4 जेट तबाह और 2 पायलट गिरफ्तार : सबसे बड़ा जवाब

100 से अधिक मिसाइलें दाग दीं

शेयर करें:

missiles fired four jets down pilots arrested

नई दिल्ली | भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब खुली टकराव की स्थिति में बदल चुका है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन के ज़रिए भारत को उकसाने की कोशिश की। लेकिन भारत ने इस हमले का न सिर्फ मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि पाकिस्तान को रणनीतिक और सैन्य स्तर पर भारी नुकसान भी पहुंचाया है।

 

100 से अधिक मिसाइलें दाग दीं

 

भारत ने ऑपरेशन 'सिन्दूर' के तहत पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक साथ 100 से अधिक मिसाइलें दाग दीं। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान के चार फाइटर जेट्स मार गिराए गए, जिनमें दो JF-17 और एक F-16 शामिल है। खास बात यह रही कि भारत ने पाकिस्तान के दो पायलटों को ज़िंदा पकड़ लिया है, जिनमें से एक पायलट के JF-17 से उड़ान भरने की पुष्टि हुई है।

 

भारतीय S-400 वायुरक्षा प्रणाली और "सुदर्शन चक्र" एंटी-एरियल डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों और दर्जनों ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। भारतीय वायुसेना की प्रतिक्रिया त्वरित और घातक थी—राजस्थान के एयरबेस से मिराज, तेजस और सुखोई जैसे जेट्स ने उड़ान भरकर लाहौर, सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में चुनिंदा ठिकानों पर हमला बोला।

 

पाकिस्तान का एक और विमान मार गिराया 

 

भारत को एक और बड़ी सैन्य सफलता मिली जब उसने पाकिस्तान का एक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान पंजाब प्रांत में मार गिराया। यह पाकिस्तान की वायुसेना के लिए रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली थी।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख