#हिमाचल
June 13, 2025
मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं को देनी होगी एंट्री फीस- गलती करने पर लगेगा हजारों का जुर्माना, प्रशासन सख्त
गंदगी फैलाई तो लगेगा ₹5000 जुर्माना
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित पवित्र मणिमहेश यात्रा इस बार कुछ नए नियमों के साथ शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में शामिल होने वाले हर श्रद्धालु को इस बार एंट्री कम सेनिटेशन शुल्क देना होगा। यह पहला मौका है जब मणिमहेश यात्रा पर ऐसा शुल्क लगाया गया है।
बता दें कि इस बार की यात्रा में प्रशासन द्वारा यात्रियों से 100 रुपए का एंट्री कम सेनिटेशन शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क आपसे एंट्री गेट पर ही लिया जाएगा। जिसे देने के बाद ही श्रद्धालु अपनी यात्रा को शुरू कर पाएंगे।
प्रशासन का दावा है कि यह राशि श्रद्धालुओं के मार्ग में साफ-सफाई और पर्यावरणीय संरक्षण पर खर्च की जाएगी। इस निर्णय को ईको डेवलपमेंट कमेटी मणिमहेश की बैठक में मंजूरी दी गई है, जिसमें व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी भी रही।
श्रद्धालु और स्थानीय व्यापारी इस नए नियम को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दे रहे हैं।