#हादसा
August 26, 2026
हिमाचल : पहाड़ी रास्ते पर पलटे सेना के दो वाहन, कई जवान थे सवार; मौके पर अफरा-तफरी
ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हा,दसा
शेयर करें:

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चीन सीमा से सटे नाको क्षेत्र में सेना के दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। यहां पर एक वाहन के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेना का एक वाहन नाको क्षेत्र में जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण में नहीं आ सका और आगे चल रही गाड़ी से टकरा गया। टक्कर के बाद सेना का वाहन और आगे चल रही गाड़ी दोनों सड़क पर पलट गए।
बताया जा रहा है कि सेना के वाहन के पलटने के दौरान आगे चल रही दूसरी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद वह वाहन भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की।

हादसे में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आने की सूचना है। स्थानीय लोगों और संबंधित टीमों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल जवानों का इलाज चल रहा है।
फिलहाल शुरुआती जांच में हादसे की वजह सेना के वाहन के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। हालांकि, ब्रेक फेल होने की असली वजह और दुर्घटना के अन्य कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और संबंधित विभाग हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।