राजनीति

#हिमाचल

March 9, 2024

जय भोले...जयकारों से गूंजा हिमाचल, शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Jai bhole himachal shivratri echoed with cheers crowd of devotees shiva temples
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज महाशिवरात्रि धुमधाम से मनाई जा रही है। हिमाचल के शिव मंदिरों में अल सुबह ही भक्तों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान पूरे प्रदेश का माहौल शिवभोले के जयकारों से गुंजामान हो गया। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी जारी रहा। बता दें कि हिमाचल में शिवरात्रि पर मंदिरों में जहां खीर हलवे सहित फलों का प्रसाद बांटा जाता है। वहीं प्रदेश भर में लंगर भी लगाए जाते हैं।

छोटी काशी में निकाली छोटी जलेब

मंडी और कुल्लू जिला में भी महाशिवरात्रि बड़े स्तर पर मनाई जा रही है। छोटी काशी कहे जाने वाले मंडी शहर में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के विधिवत शुभारंभ से एक दिन पहले शुक्रवार को छोटी जलेब निकाली गई। मंडी जिला प्रशासन ने बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि महोत्सव का न्यूंद्रा (न्योता) दिया। इस दौरान वहां का माहौल देवमय हो गया।

बिजली महादेव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

इसी तरह से महाशिवरात्रि पर धार्मिक स्थल बिजली महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह 5:00 बजे से शुरू हो गया था। बिजली महादेव में शिवरात्रि के चलते चहल.पहल बनी हुई है।

शिव मंदिर बैजनाथ के कपाट सुबह तीन बजे खोले

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष पर सुबह करीब 3रू00 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने सुबह खीर गंगा घाट में दर्शन किए और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।

जटोली शिव मंदिर में भी गूंजे भोले शंकर के जयकारे

वहीं जिला सोलन में स्थित जटोली शिव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर जुटी हुई है। आपको बता दें कि जटोली शिव मंदिर भारत का ही नहीं बल्कि पूरे ऐशिया का सबसे ऊंचा मंदिर है। इसकी ऊंचाई लगभग 111 फुट है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख