#हिमाचल

May 8, 2025

धर्मशाला में IPL मैच रोका गया: फ्लडलाइट्स बंद, दर्शकों को बाहर निकाला गया

देश के कई हिस्सों पर पाकिस्तान के हमले नाकाम 

शेयर करें:

dharamshala stadium

धर्मशाला | देश की सीमाओं पर बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे IPL मुकाबले को सुरक्षा कारणों से बीच में रोक दिया गया। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे इस मैच के दौरान HPCA स्टेडियम की फ्लडलाइट्स अचानक बंद कर दी गईं और दर्शकों को शांति और व्यवस्था के साथ मैदान से बाहर निकाल दिया गया।

 

सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे से बचाव के लिए सिर्फ एहतियातन ये कदम उठाया है। मैच के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है, और मैदान व आसपास के क्षेत्र में हालात सामान्य हैं।

 

देश के कई हिस्सों पर पाकिस्तान के हमले नाकाम 

 

देश के दूसरे हिस्सों—जैसे जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर—में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और रॉकेट से हमले की कोशिशें की गईं, जिन्हें भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। जम्मू में ब्लैकआउट लागू किया गया है और आरएसपुरा सेक्टर में गोलाबारी की खबरें हैं। 

 

वहीं, सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिरा दिया है। इन हमलों के बाद पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

 

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत की सुरक्षा पर चोट करने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना की चौकसी और आधुनिक तकनीक ने दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया। बीते 24 घंटों में पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार ड्रोन और मिसाइल हमलों की साज़िश रची। जम्मू, पठानकोट, और राजस्थान जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी खतरे समय रहते खत्म कर दिए।

 

पठानकोट एयरबेस और जम्मू एयरपोर्ट पर भेजे गए सुसाइड ड्रोन्स को मार गिराया गया, वहीं राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में घुसपैठ की कोशिश को भी विफल कर दिया गया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख