राजनीति

#हिमाचल

March 7, 2024

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: 200 से अधिक देवी-देवता करेंगे शिरकत, ये स्टार करेंगे परफॉर्म

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

International shivratri festival more than 200 gods and goddesses will participate these stars will perform
मंडी। हिमाचल में हर साल की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी के नाम से जाने वाली मंडी शहर में 9 मार्च से इस अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज होगा। जबकि 15 मार्च को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मेले का विधिवत समापन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस बार का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव थीम बेस्ड होगा।

थीम बेस्ड होंगी सांस्कृतिक संध्याएं

मंडी में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 200 से अधिक देवी देवता शिरकत करेंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में होने वाली सांस्कृतिक संध्याएं थीम बेस्ड रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में छह सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। जिसमें देश सहित प्रदेश भर के कलाकार धमाल मचाएंगे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय दलों की प्रस्तुति पर भी विचार चल रहा है।

200 से अधिक देवी देवताओं को भेजा निमंत्रण

मंडी जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कई कार्यक्रमों का शुभारंभ बुधवार से हो गया है। मेले में 200 से अधिक देवी देवताओं को निमंत्रण दिया गया है। जिसमें कि अन्य स्थानों से आने वाले देवी देवताओं का भी व्यवस्था के अनुसार पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

स्टार कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार जिला प्रशासन ने हर दिन नई गतिविधि पर आधारित कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया है। जिसमें लोगों के मनोरंजन के साथ साथ उन्हें जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाएं। डीसी मंडी ने बताया कि शिवरात्रि मेले में होने वाली 6 सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का शुभारंभ करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और समापन के लिए प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को भी निमंत्रण भेज दिया गया है।

6 सांस्कृतिक संध्याओं में यह कलाकार बिखेरेंगे रंग

  • मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल व हंसराज रघुवंशी मचाएंगे धमाल
  • दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ममता भारद्वाज, लमन बैंड व ईशांत भारद्वाज देंगे प्रस्तुति
  • तीसरी सांस्कृतिक संध्या में सुनील राणा, अरिन व अर्शप्रीत, अख्तर ब्रदर्स भरेंगे जनता में जोश
  • चौथी सांस्कृतिक संध्या में पायल ठाकुर, गीता भारद्वाज व शिल्पा सरोच मचाएंगी धमाल
  • पांचवी सांस्कृतिक संध्या में एसी भारद्वाज, जस्सी गिल व बब्बल राय डालेंगे भांगड़ा
  • अंतिम यानी 6ठी सांस्कृतिक संध्या में शहीदों को प्रणाम कार्यक्रम के साथ अनुज शर्मा व पुलिस बैंड शामिल रहेगा
  • वहीं, अंतरराष्ट्रीय दलों की प्रस्तुति पर अभी विचार चल रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख