राजनीति

#हिमाचल

January 20, 2025

हिमाचल: खाई में गिरी बोलेरो, एक साथ तीन लोगों की गई जान, एक गंभीर घायल

"शिमला के चौपाल में बोलेरो कैंपर के हादसे में तीन युवकों की मौत, परिवारों में शोक"

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal shimla chopal bolero camper fell into ditch three youth lost their lives

शिमला। हिमाचल की सर्पीली सड़कें अब तक ना जाने कितने ही लोगों की जान ले चुकी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बनी इन टेढ़ी मेढ़ी सड़कों पर जरा सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ जाती है। ऐसी ही एक लापरवाही ने तीन युवकों को सदा की नींद सुला दिया। या यूं कहे कि तीन घरों के चिराग बुझ गए हैं। यह हादसा हिमाचल की राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल से सामने आया है।

शिमला के चौपाल में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल चौपाल के संराह मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बोलेरो में चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को तुरंत ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीनों मृतक युवक चौपाल क्षेत्र के रहने वाले थे और रात को अपने घर लौट रहे थे। एक साथ क्षेत्र के तीन लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।

देर रात को गहरी खाई में गिरी गाड़ी

बताया जा रहा है कि चौपाल के संराह मार्ग पर चफलाह नामक स्थान पर बीती रात को एक बोलेरो कैंपर (एचपी 63 4993) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कैसे हुआ इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

एक गंभीर घायल का चल रहा इलाज

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों युवकों की पहचान 40 वर्षीय कमल प्रकाश पुत्र जीत सिंह निवासी गांव डिमोए देव दत्त निवासी गढ़वालीए 33 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र भेश राम गांव संराह (चौपाल) के तौर पर हुई है। मृतक देव दत्त संराह में दुकान करता था। हादसे में घायल 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र शेर सिंह गांव बनोटी संराह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज मामले की जांच को आगे बढ़ाया है। वहीं आज यानी गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। चौपाल पुलिस ने घायल दिनेश कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख