राजनीति

#हिमाचल

September 13, 2024

स्कूल से लौट रही थी तीसरी क्लास की बच्ची, रास्ते में हुई घिनौनी हरकत- हालत गंभीर

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal girl child kangra assembly constituency shahpur 3rd class girl child
कांगड़ा। देश और प्रदेश में हर समय महिला सुरक्षा को लेकर बवाल मचता है। सरकारे आती है, जाती हैं, लेकिन आज तक महिला सुरक्षा पर किसी भी सरकार द्वारा कठोर कदम नहीं उठाए गए हैं। यही कारण है कि हमारे समाज में तुच्छ मानसिकता वाले लोगों के हौसले बुलंद है और बच्चियों से लेकर महिलाएं देश के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं है। हिमाचल प्रदेश की भूमि पर भी बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत आते एक गांव में पेश आया है। जहां तीसरी कक्षा की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। यह भी पढ़ें:नदी किनारे खेल रहे थे बच्चे और फिर कुछ ऐसा देखा कि चिल्ला उठे

स्कूल से लौट रही थी बच्ची

बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी, जहां बच्ची के साथ किसी ने दुराचार की शर्मसार कर देने वाले कृत्य को अंजाम दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बच्ची की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि 8 साल की इस बच्ची की हालात काफी गंभीर है। उसका उपचार एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं परिजनों ने इसकी जानकारी महिला पुलिस थाना में दी है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि मासूम स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी तो किसी ने रास्त में उसके साथ घिनौना कृत्य किया। यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का आदेश- ना किया जाए SP बद्दी इल्मा अफरोज का तबादला, जानें मामला

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, पुलिस के पास शिकायत पहुंचते ही जांच को आगे बढ़ा दिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज की खंगाली जा रही है। वहीं, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ASP कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लोगों से पूछताछ कर जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख