राजनीति

#हिमाचल

June 3, 2025

हिमाचल में भी हो गई कोरोना का एंट्री: पहला केस- महिला पॉजिटिव, कई लोगों का होगा टेस्ट

कहां की रहने वाली है महिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Corona has returned to Himachal

शिमला। देश के कई राज्यों में दस्तक देने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। पहला केस हिमाचल के सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां मौजूद नाहन मेडिकल कॉलेज कोरोना टेस्ट करने पर एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।

 

कहां की रहने वाली है महिला

 
पॉजिटिव पाई गई महिला का ठिकाना सरांह क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 82 साल है। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह को हुए कोरोना के रैपिड टेस्ट में ये महिला पॉजिटिव मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने नष्ट किए अफीम के हजारों पौधे, 21 साल के युवक से मिली चरस की बड़ी खेप

एडमिट करने को कहा तो वापस लौट गई 


बताया जा रहा है कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स ने महिला को अस्पताल में ही भर्ती हो जाने की सलाह दी थी। मगर महिला नहीं मानी और जरूरी उपचार और दवाइयां लेने के बाद वापस अपने घर लौट गईं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़े गए हरियाणा के चार तस्कर, पुलिस ने खंगाला बैग- बरामद हुई चरस, पिस्ट*ल और जिंदा...

महिला के संपर्क में आए लोगों का भी होगा टेस्ट

 
वहीं, महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने महिला के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख