#अपराध

August 11, 2026

चंडीगढ़ से हिमाचल नशा पहुंचा रही थी रीना, कॉल डिटेल से खुली पोल- 5 मुख्य सप्लायर अरेस्ट

व्हाट्सऐप चैट से भी पुलिस को मिली बड़ी मदद

शेयर करें:

chitta chara suppliers smugglers bilaspur himachal police punjab mastermind arrested

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने नशे की सप्लाई चेन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों की जांच को आगे बढ़ाते हुए पांच मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सिर्फ मौके पर पकड़े गए पैडलरों से पूछताछ तक जांच सीमित नहीं रखी, बल्कि उनके वित्तीय लेन-देन, कॉल डिटेल, व्हाट्सऐप चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड लिंक तक पहुंची और अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : ढाई साल की उम्र में उठा पिता का साया, बेटी ने विदेश में लहराया परचम- जीता गोल्ड

एक किलो से ज्यादा चिट्टे के मामलों से जुड़े सप्लायर

पहले मामले में 2 अगस्त को मल्यावर लिंक रोड के पास 121.44 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस स्थानीय पैडलर राकेश कुमार उर्फ सानू तक पहुंची। आगे की जांच में सप्लाई का लिंक पंजाब के बटाला निवासी आशीष जोसेफ से जुड़ा मिला। इसके बाद बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने बटाला में दबिश देकर आशीष जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

शिमला से अरेस्ट किया तस्कर

दूसरे मामले में पट्टा चौक के पास 9.05 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए अजय ठाकुर से पूछताछ की गई। पूछताछ में सप्लायर अभिषेक उर्फ मस्कड़ा का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे शिमला से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वह खरड़ में रहकर बिलासपुर क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चिट्टे से जुड़े दो मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : डॉक्टर की पर्ची पर मिल रहा नशा, 300 निजी क्लीनिक पर गंभीर आरोप- जांच तेज

मनी ट्रेल से खुली कड़ी

तीसरे मामले में 9.01 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की जांच के दौरान पुलिस चंडीगढ़ निवासी रीना पिवाल तक पहुंची। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मनी ट्रेल का विश्लेषण किया। इसके बाद महिला आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि वह काफी समय से बिलासपुर क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई कर रही थी।

व्हाट्सऐप चैट की जांच

चौथे मामले में 14.72 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ और उसकी व्हाट्सऐप चैट की जांच के बाद पुलिस अमृतसर निवासी गोविंदा सिंह उर्फ रोशन तक पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी से गिरा मलबा, चपेट में आईं कई बाइक-स्कूटी; तेज बारिश में स्कूल-कॉलेज बंद

वहीं पांचवें मामले में 8 अगस्त को मल्यावर लिंक रोड के पास दो आरोपियों से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने चरस के स्रोत का पता लगाया और मंडी निवासी हुकम राम को गिरफ्तार किया।

45 दिन में 85 आरोपी गिरफ्तार

एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक NDPS एक्ट के तहत 161 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 1 किलोग्राम हेरोइन या चिट्टा बरामद किया गया है। वहीं पिछले 45 दिनों में ही 51 मामले दर्ज कर 85 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 700 ग्राम हेरोइन या चिट्टा बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला : तलाक के बाद भी हर महीने पति से पैसे ले सकती है पत्नी...

मुख्य स्पलायरों की खोज जारी

पुलिस का अब विशेष फोकस छोटे पैडलरों तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय उनके बैकवर्ड लिंक को खंगालकर मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने पर है। पिछले 45 दिनों में दूसरे राज्यों से जुड़े नौ प्रमुख नशा सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभी और भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि नशे के पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसे जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यानी अब पुलिस की नजर सिर्फ उस व्यक्ति पर नहीं है- जो नशे की खेप लेकर पकड़ा जाता है। बल्कि उस नेटवर्क की आखिरी कड़ी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है- जहां से नशे की सप्लाई शुरू होती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख