सोलन। हिमाचल में दुराचार के मामले काफी बढ़ रहे हैं। दुराचार करने वाले ज्यादातर पीड़िताओं के जान पहचान या फिर करीबी होते हैं। कई बार तो भोली भाली लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे झूठा शादी का वादा कर उनके साथ दुराचार किया जाता है। जिन्हें बाद में छोड़ दिया जाता है। दुराचार के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जो कि एक चिंता का विषय है। ऐसा ही एक दुराचार का मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है।
सोलन जिला से सामने आया मामला
हिमाचल के सोलन जिला में एक देवर ने अपनी मां समान भाभी से ही दरिंदगी कर डाली। देवर ने जबरन भाभी के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। पीड़िता भाभी ने इसकी शिकायत पुलिस थाना रामशहर में दर्ज करवाया है। वहीं भाभी की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
आधी रात को जबरन किया दुराचार
पुलिस थाना रामशहर को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 15 मार्च को जब वह घर पर थी, तभी शाम के समय उसका देवर घर पर आया। वह खाना खाने के लिए बैठा हुआ था। लेकिन उससे पहले ही वह उठकर अंदर चला गया और शराब पीने लगा। शराब पीने के बाद वह अंदर कमरे में सो गया। आधी रात को जब वह भी कमरे में सो रही थी, तभी उसका देवर उसके पास आया और उसके साथ जबरन दुराचार किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता ने पुलिस थाना रामशहर में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।