राजनीति

#हिमाचल

March 13, 2024

हिमाचल लोस चुनाव: बीजेपी ने तीन सीटों पर फाइनल किए नाम, अब घोषणा बाकी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bjp finalizes names three seats himachal lok sabha elections
शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, और प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई हैं। हालांकि दोनों पार्टियों के बीच उम्मीदवारों के चयन के लिए मंथन और कई दौर की बैठकों का दौर जारी है। इस बीच अब खबर सामने आई है कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने चार लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं।

तीन सीटों पर फाइनल किए नाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर से आज शाम तक उम्मीदवरों के नाम की घोषणा कर सकती है। इन तीनों संसदीय क्षेत्रों से टिकट के उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र में अभी भी भाजपा उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। यहां पर पेंच फंसा हुआ है।

कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज और त्रिलोक कपूर के नाम पर चर्चा

अगर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बात करें तो बीजेपी में यहां से दो नेताओं त्रिलोक कपूर और डॉण् राजीव भारद्वाज के नाम पर चर्चा कर रही थी। डॉण् राजीव भारद्वाज ब्राह्मण नेता को भी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं अगर कुछ फेरबदल होता है तो गद्दी नेता त्रिलोक कपूर को भी टिकट दिया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र से गद्दी नेता किशन कपूर को बीजेपी ने टिकट दिया था।

शिमला से सुरेश कश्यप हमीरपुर से अनुराग ठाकुर के नाम तय

इसी तरह से शिमला संसदीय सीट से सिटिंग एमपी सुरेश कश्यप और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर के नाम लगभग तय हैं। भाजपा हाईकमान इन तीनों उम्मीदवारों के नामों की कभी भी घोषणा कर सकती है। वहीं बीजेपी में मंडी संसदीय क्षेत्र में अभी भी पेंच फंसा हुआ है। यहां से भाजपा को टिकट फाइनल करने में अभी समय लग सकता है।

मंडी में फंसा है पेंच

सूत्रों की मानें तो यहां से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन इससे भाजपा के खाते में हिमाचल के विधायकों की संख्या कम हो जाएगी। ऐसे में भाजपा अभी तक इस तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। पार्टी हाईकमान मंडी से बिहारी लालए अजय राणा के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर भी चर्चा कर सकती है।

दिल्ली में हुई बैठक में तीन नामों पर बनी है सहमती

बता दें कि सोमवार देर रात को दिल्ली में हिमाचल की चारों सीटों पर लंबी चर्चा हुई। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा हिमाचल से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख