राजनीति

#हिमाचल

March 13, 2024

सुक्खू सरकार के एक और विधायक को मिली कैबिनेट रैंक: यहां जानें पूरी डीटेल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Another mla of sukhu government got cabinet rank know complete details here
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने एक और विधायक को कैबिनेट रैंक दे दी है। दरअसल, कांगड़ा जिले के तहत आते शाहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक केवल सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार की तरफ से मुख्य सचेतक तैनात कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की तरफ से केवल सिंह पठानिया को यह नियुक्ति दी गई है। इस संबंध में आज बुधवार को आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई। इसके तहत अब केवल सिंह पठानिया को कैबिनेट रैंक का दर्जा भी मिल गया है।

ऑपरेशन लोटस से घबराई सरकार इस पूरे मामले में ध्यान देने वाली बात ये है कि प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों द्वारा बगावत किए जाने के बाद से सुक्खू सरकार लगातार रूठे हुए नेताओं को मनाने में जुटी हुई है। इसी के तहत भवानी सिंह पठानिया और रामपुर से विधायक नंदलाल को भी हाल ही कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया गया है।

माना जा रहा है कि सुक्खू सरकार पर अभी भी ऑपरेशन लोटस का ख़तरा बना हुआ और इसी को लेकर वह घबराई हुई है। जिस कारण से बोर्ड, निगमों और खाली पड़े पदों पर नाराज चल रहे नेताओं की तैनाती कर के वह उन्हें अपने पाले में बनाए रखना चाहती है। बहरहाल, आगामी वक्त में हिमाचल की सियासत किस और करवट लेती है यह देखने वाली बात होगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख